{"_id":"69e61dd0bfe6b2ecaf0934c9","slug":"janjgir-champa-janjgir-champa-news-c-1-1-noi1489-4188444-2026-04-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"बरात में बवाल: बाजा बंद करने पर कहासुनी, ग्रामीणों ने लाठी-डंडों से पीटा; घायल सिम्स अस्पताल रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरात में बवाल: बाजा बंद करने पर कहासुनी, ग्रामीणों ने लाठी-डंडों से पीटा; घायल सिम्स अस्पताल रेफर
अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 20 Apr 2026 06:47 PM IST
Link Copied
जिले के मुलमुला थाना क्षेत्र के ग्राम पौना में बारात के दौरान हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। बाजा बंद करने को लेकर शुरू हुई कहासुनी मारपीट में बदल गई। इस घटना में छह बाराती घायल हो गए।
पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। ग्राम खोखरा निवासी देवराज बरेठ ने मुलमुला थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि 16 अप्रैल को बारात ग्राम पौना पहुंची थी। बाराती स्कूल पारा के पास बाजा बजाते हुए नाच-गाना कर रहे थे। तभी गांव के कुछ लोग वहां पहुंचे और बाजा बंद करने को लेकर विवाद करने लगे।
उन्होंने गाली-गलौच करते हुए बारातियों पर हमला कर दिया। बीच-बचाव करने आए मनेश्वर यादव समेत अन्य लोगों पर भी लाठी-डंडों से हमला किया गया। देवराज बरेठ के सिर पर प्राणघातक वार हुआ, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़े।
सिम्स अस्पताल बिलासपुर भेजे घायल
धनंजय यादव की आंख में गंभीर चोट आई है। उनकी हालत नाजुक होने पर उन्हें जिला अस्पताल से सिम्स अस्पताल बिलासपुर भेजा गया। मारपीट के दौरान बारातियों से पैसे और मोबाइल फोन की लूट भी की गई। पुलिस ने घटना की गंभीरता को देखते हुए तत्काल अपराध दर्ज किया।
आरोपियों की गिरफ्तारी
मुलमुला पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें उन्होंने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। इसके बाद चारों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। गिरफ्तार आरोपियों में नरेंद्र उर्फ लालू नंगरा कश्यप (24 वर्ष), सरोज कश्यप (20 वर्ष), विमल कश्यप (22 वर्ष) और संजय कश्यप (27 वर्ष) शामिल हैं। ये सभी ग्राम पौना के निवासी हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।