{"_id":"6a003214ca43637858007829","slug":"janjgir-champa-janjgir-champa-news-c-1-1-noi1489-4262763-2026-05-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"Janjgir Champa: उधारी से बचने की साजिश, 2.21 लाख चोरी की निकली झूठी कहानी; बिर्रा पुलिस ने किया खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Janjgir Champa: उधारी से बचने की साजिश, 2.21 लाख चोरी की निकली झूठी कहानी; बिर्रा पुलिस ने किया खुलासा
अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर-चांपा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 10 May 2026 01:08 PM IST
Link Copied
जांजगीर-चांपा के बिर्रा पुलिस ने 2 लाख 21 हजार रुपये की चोरी की झूठी शिकायत का खुलासा किया है। आरोपी नरेश भारद्वाज ने गांव के लोगों से लिए उधार को चुकाने से बचने के लिए यह साजिश रची थी।
ग्राम बनडभरा निवासी नरेश भारद्वाज ने 9 मई को बिर्रा थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उसने बताया कि खेत बिक्री से मिले 2 लाख 21 हजार रुपये घर की अलमारी से चोरी हो गए। नरेश ने दावा किया कि चोर रात में अलमारी उठाकर घर से दूर ले गए और नकदी चुरा ली। पुलिस ने मामला दर्ज कर तुरंत जांच शुरू की। घटनास्थल पर नरेश के बयान और परिस्थितियों में संदेह उत्पन्न हुआ।
कड़ाई और मनोवैज्ञानिक पूछताछ में नरेश भारद्वाज टूट गया। उसने स्वीकार किया कि उधार का पैसा वापस न करना पड़े, इसलिए उसने चोरी की झूठी कहानी बनाई थी। नरेश ने खुद ही अलमारी को क्षतिग्रस्त कर घर से दूर फेंक दिया था। उसने पूरी रकम घर की छत में छिपाकर रखी थी। पुलिस ने परिजनों और गवाहों की मौजूदगी में छिपाई गई पूरी रकम बरामद कर आवेदक को सुपुर्द कर दी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।