{"_id":"6a016e076e8965a15a01c5c0","slug":"janjgir-champa-sakti-janjgir-champa-news-c-1-1-noi1489-4266274-2026-05-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"Janjgir-Champa News: बदमाशों का आतंक, रातभर कारों के शीशे तोड़े CCTV में बाइक सवार तीन संदिग्ध कैद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Janjgir-Champa News: बदमाशों का आतंक, रातभर कारों के शीशे तोड़े CCTV में बाइक सवार तीन संदिग्ध कैद
अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर-चांपा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 11 May 2026 11:31 AM IST
Link Copied
सक्ती जिले के जैजैपुर से मालखरौदा तक बीती रात अज्ञात बदमाशों ने जमकर उत्पात मचाया। सड़क किनारे खड़ी कई चारपहिया वाहनों के शीशे फोड़ दिए गए। इस घटना से क्षेत्र में दहशत और आक्रोश का माहौल है।
बदमाशों ने देर रात जैजैपुर क्षेत्र से तोड़फोड़ शुरू की थी। उन्होंने मालखरौदा तक अलग-अलग स्थानों पर खड़ी कारों को निशाना बनाया। सुबह वाहन मालिकों ने अपनी गाड़ियों के टूटे शीशे देखे तो हड़कंप मच गया। कई लोगों की कारें घरों के सामने और मुख्य सड़क किनारे खड़ी थीं। मिशन चौक, पिहरीद और कलमी गांव समेत कई स्थानों पर यह वारदात हुई। लोगों ने पुलिस की रात्रिकालीन गश्त व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए हैं। क्षेत्रवासियों का कहना है कि बदमाश बेखौफ होकर घटना को अंजाम दे रहे थे। उन्हें पुलिस का कोई डर नहीं था।
सीसीटीवी फुटेज से खुलासा
घटना के बाद स्थानीय लोगों ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की। फुटेज में एक बाइक पर सवार तीन युवक संदिग्ध गतिविधियां करते दिखाई दिए हैं। बताया जा रहा है कि यही युवक विभिन्न स्थानों पर रुककर कारों के शीशे तोड़ते नजर आए। फुटेज में बाइक के पीछे बैठा युवक गाड़ियों के शीशों पर हमला करता दिखा। जबकि चालक लगातार बाइक आगे बढ़ाता रहा।
पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग
लगातार कई स्थानों पर हुई इस वारदात से लोगों में कानून व्यवस्था को लेकर नाराजगी बढ़ गई है। स्थानीय नागरिकों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है। उन्होंने जैजैपुर से मालखरौदा तक लगे सभी सीसीटीवी कैमरों की जांच करने को कहा है। आरोपियों की जल्द पहचान और गिरफ्तारी की भी मांग की गई है। लोगों ने रात्रिकालीन गश्त बढ़ाने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की भी मांग उठाई है। पुलिस फिलहाल सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच में जुटी हुई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।