{"_id":"69acc8180c30eb94720a599e","slug":"kabirdham-kabirdham-news-c-1-1-noi1482-4026029-2026-03-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"महिला दिवस विशेष: संघर्षों को पार कर छोटी मेहरा बनीं बेटियों के लिए प्रेरणा, जीते कई मेडल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला दिवस विशेष: संघर्षों को पार कर छोटी मेहरा बनीं बेटियों के लिए प्रेरणा, जीते कई मेडल
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम Published by: कबीरधाम ब्यूरो Updated Sun, 08 Mar 2026 07:58 AM IST
Link Copied
कबीरधाम जिले की बेटी छोटी मेहरा ने अपने हौसले और मेहनत से यह साबित कर दिया कि मजबूत इरादों के सामने कोई भी बाधा टिक नहीं सकती। कवर्धा शहर के वार्ड क्रमांक 24 दर्रीपारा की रहने वाली छोटी मेहरा ने शारीरिक चुनौतियों को पीछे छोड़ते हुए पैरा-एथलेटिक्स के क्षेत्र में स्टेट से लेकर नेशनल स्तर पर शानदार प्रदर्शन कर जिले और प्रदेश का नाम रोशन किया है। उनकी इसी उपलब्धि के लिए छत्तीसगढ़ शासन ने वर्ष 2024 में उन्हें राज्य के प्रतिष्ठित ‘गुण्डाधूर सम्मान’ से सम्मानित किया।
करीब 6–7 वर्षों से पैरा-एथलेटिक्स के क्षेत्र में सक्रिय छोटी मेहरा ने सीमित संसाधनों और कठिन परिस्थितियों के बावजूद अपने लक्ष्य को कभी नहीं छोड़ा। लगातार अभ्यास और आत्मविश्वास के दम पर उन्होंने खेल जगत में अपनी अलग पहचान बनाई। उन्होंने विशेष रूप से गोला फेंक और चक्र फेंक प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। कई प्रतियोगिताओं में उन्होंने स्वर्ण और रजत पदक जीतकर छत्तीसगढ़ का गौरव बढ़ाया। छोटी मेहरा ने बताया कि वे 2020-21 से खेल रही है। उसकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है, माता-पिता का निधन हो चुका है। उसका भाई ठेले में चाय दुकान लगाया है, जहां से इन लोगों की जीवन चलती है।
बेटियों के लिए बनी प्रेरणा
कबीरधाम जिले के एक छोटे से वार्ड से निकलकर राष्ट्रीय मंच तक पहुंचना छोटी मेहरा की असाधारण मेहनत और जज्बे का परिणाम है। उनकी सफलता यह संदेश देती है कि सपनों को पूरा करने के लिए परिस्थितियां नहीं, बल्कि मजबूत संकल्प और निरंतर प्रयास जरूरी होते हैं।आज छोटी मेहरा सिर्फ एक खिलाड़ी नहीं, बल्कि नारी शक्ति, आत्मविश्वास और संघर्ष की प्रतीक बन चुकी हैं। उनकी कहानी उन हजारों बेटियों के लिए प्रेरणा है, जो सीमित संसाधनों के बावजूद अपने सपनों को साकार करने का साहस रखती हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।