{"_id":"69c60960c97e06feaf0e24f0","slug":"kabirdham-kabirdham-news-c-1-1-noi1482-4096085-2026-03-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"कबीरधाम में बड़ा घोटाला: चूहों ने नहीं, प्रभारी ने डकारा 70 लाख का धान, खरीदी प्रभारी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कबीरधाम में बड़ा घोटाला: चूहों ने नहीं, प्रभारी ने डकारा 70 लाख का धान, खरीदी प्रभारी गिरफ्तार
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम Published by: कबीरधाम ब्यूरो Updated Fri, 27 Mar 2026 12:58 PM IST
Link Copied
जिले के कुंडा थाना क्षेत्र स्थित पेण्ड्रीकला धान खरीदी केंद्र में एक बड़ा घोटाला सामने आया है। यहां 70.43 लाख रुपये से अधिक की धान हेराफेरी का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। इस मामले में पुलिस ने खरीदी प्रभारी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विपणन वर्ष 2025-26 के दौरान धान खरीदी की प्रक्रिया में भारी अनियमितताओं की शिकायत मिली थी। जिला सहकारी केंद्रीय बैंक राजनांदगांव शाखा कुण्डा के माध्यम से यह शिकायत दर्ज कराई गई। कलेक्टर के निर्देश पर एक जांच टीम का गठन किया गया, जिसने मामले की पड़ताल की। जांच के दौरान जो तथ्य सामने आए, वे चौंकाने वाले थे। रिकॉर्ड के अनुसार 12 जनवरी 2026 तक केंद्र में 23,319.20 क्विंटल धान की खरीदी दर्ज थी। इसमें से 3,880 क्विंटल धान का उठाव हो चुका था।
शेष 19,439.20 क्विंटल धान केंद्र में मौजूद होना चाहिए था। लेकिन जब भौतिक सत्यापन किया गया, तो मौके पर मात्र 17,167.20 क्विंटल धान ही मिला। इस प्रकार रिकॉर्ड और वास्तविक स्टॉक के बीच 2,272 क्विंटल धान का अंतर पाया गया। इस कमी की कीमत सरकारी दर पर 70 लाख 43 हजार 200 रुपये आंकी गई। जांच रिपोर्ट में साफ तौर पर सामने आया कि धान खरीदी प्रभारी विवेक चंद्राकर ने तौल पत्रक और रजिस्टर में कूटरचना कर धान की हेराफेरी की।
पुलिस ने इस पूरे मामले को अमानत में खियानत मानते हुए आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं में अपराध दर्ज किया। विवेचना के दौरान गवाहों और जांच टीम के बयान लिए गए तथा दस्तावेजी साक्ष्य जुटाए गए।
पूछताछ में आरोपी विवेक चंद्राकर ने भी रिकॉर्ड में गड़बड़ी कर धान की हेराफेरी करना स्वीकार कर लिया। आरोपी को 26 मार्च को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। इस कार्रवाई से धान खरीदी केंद्रों में पारदर्शिता को लेकर एक बड़ा संदेश गया है। प्रशासन अब अन्य केंद्रों की भी जांच तेज करने की तैयारी में है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।