बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Chhattisgarh ›   Kabirdham News ›   Chhattisgarh Rs 3-61 lakh looted outside bank branch in Kawardha

छत्तीसगढ़: कवर्धा में बैंक शाखा के बाहर 3.61 लाख की लूट, लूटी रकम के साथ लुटेरा दबोचा

अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम Published by: कबीरधाम ब्यूरो Updated Thu, 16 Jul 2026 01:56 PM IST
Chhattisgarh Rs 3-61 lakh looted outside bank branch in Kawardha
कवर्धा शहर के दर्रीपारा स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया शाखा के बाहर बुधवार को दिनदहाड़े 3 लाख 61 हजार रुपये की लूट हुई। आम नागरिकों और ड्यूटी पर तैनात यातायात आरक्षक की तत्परता से आरोपी को तुरंत पकड़ लिया गया। आरोपी के कब्जे से लूटी गई पूरी रकम बरामद कर ली गई है।

पुलिस के अनुसार, नाऊडीह निवासी गौवाराम वर्मा अपने परिचित रामेश्वर धृतलहरे के साथ एसबीआई की दर्रीपारा शाखा से 3 लाख 61 हजार 900 रुपये निकालकर बाहर आए थे। वे रकम मोटरसाइकिल की डिकी में रख रहे थे। तभी बीचपारा निवासी अरमान अली वहां पहुंचा। अरमान अली ने छीनाझपटी करते हुए जान से मारने की धमकी दी। 

वह नकदी लेकर भागने लगा। गौवाराम वर्मा ने जोर-जोर से चोर-चोर कहकर शोर मचाया। रामेश्वर धृतलहरे और आसपास मौजूद लोगों ने आरोपी का पीछा किया। पुराना नगर पालिका परिसर के पास लोगों ने आरोपी को धर दबोचा। मौके पर ड्यूटी कर रहे यातायात आरक्षक ने भी आरोपी को पकड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। बाद में आरोपी को कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया गया।

सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने तत्काल वैधानिक कार्रवाई शुरू की। प्रार्थी की शिकायत पर आरोपी अरमान अली के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 309(4) के तहत मामला दर्ज किया गया। उसे देर शाम विधिवत हिरासत में ले लिया गया है। मामले की विस्तृत विवेचना जारी है और आज गुरुवार को उसे कोर्ट 4 में पेश किया जाएगा।

पुलिस ने आम नागरिकों से एक अपील की है। किसी भी संदिग्ध गतिविधि या अपराध की सूचना तत्काल नजदीकी थाना को दें। पुलिस कंट्रोल रूम को भी जानकारी दी जा सकती है। इससे समय पर प्रभावी कार्रवाई की जा सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

जगराओं में ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग, दो घंटे देरी से पहुंची फायर ब्रिगेड पर ग्रामीणों का फूटा गुस्सा

16 Jul 2026

Barwani News: बारिश नहीं हुई तो इंद्रदेव को मनाने जुटे ग्रामीण, निमाड़ में काकड़ पूजा से विशेष नमाज तक की गई

16 Jul 2026

Ujjain: गुप्त नवरात्रि पर वैष्णव तिलक और त्रिपुंड से हुआ श्रृंगार, भस्म रमाकर बाबा श्री महाकाल ने दिया दर्शन

16 Jul 2026

आजमगढ़ में ऑपरेशन के बाद महिला की मौत पर बवाल, आजमगढ़-मऊ मार्ग जाम video

16 Jul 2026

अयोध्या: 14 घंटे की रिमांड के बाद दोनों आरोपी फिर जेल भेजे गए

15 Jul 2026
विज्ञापन

जंतर मंतर पर सीजेपी का 26वें दिन भी प्रदर्शन जारी

15 Jul 2026

नोएडा में 11 हजार केवी लाइन का तार टूटकर गिरा, पांच झुलसे

15 Jul 2026
विज्ञापन

दिल्ली में ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत, मेट्रो-सड़क का बनेगा नया कॉरिडोर

15 Jul 2026

गंदगी में बनते मिले मोमोज, खाद्य सुरक्षा विभाग की टीमों ने 115 किलो चटनी नष्ट कराई

15 Jul 2026

Meerut: सीसीएस यूनिवर्सिटी के पास और मेडिकल कॉलेज क्षेत्र में नगर निगम ने चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान

15 Jul 2026

Meerut: गुरु तेग बहादुर पब्लिक स्कूल हुए क्रिकेट टूर्नामेंट में खिलाड़ियों ने जीत के लिए बहाया पसीना

15 Jul 2026

Meerut: भारत विकास परिषद की 10 शाखाओं ने सभा में लिया भाग

15 Jul 2026

VIDEO: दशाश्वमेध घाट पर गंगा आरती स्थल के नजदीक पहुंचा गंगा का जलस्तर

15 Jul 2026

VIDEO: वाराणसी पहुंचे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य

15 Jul 2026

युवक पर बेरहमी से हमला: गिरफ्तार आरोपी बोला- मुझे फांसी हो जाए, कोई दुख नहीं

15 Jul 2026

अयोध्या: 14 घंटे की रिमांड के बाद फिर जेल भेजे गए रमाशंकर मिश्रा और सुभाष श्रीवास्तव

15 Jul 2026

Kota News: सीजेरियन के बाद 4 महिलाओं की किडनी फेल! डायलिसिस से किया इनकार, मांगी इच्छामृत्यु

15 Jul 2026

जाजमऊ हाईवे टोल प्लाजा चालू, 50 मिनट में पहुंचेंगे लखनऊ

15 Jul 2026

शुक्लागंज: खोदी गई सड़क पर हुआ पैचवर्क, राहगीरों को राहत

15 Jul 2026

एमसीडी में भाजपा ने कांग्रेस के साथ मिलकर AAP से छीनीं वार्ड समितियां

15 Jul 2026

स्कूल के लिए निकला छात्र बनारस पहुंचा, नशे वाला लड्डू खिलाने का आरोप

15 Jul 2026

VIDEO: महादेव की भक्ति में डूबीं अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी, बाबा विश्वनाथ धाम में किए दर्शन

15 Jul 2026

बृजमंडल जलाभिषेक यात्रा को लेकर प्रशासन अलर्ट

15 Jul 2026

तावडू में छह एकड़ में विकसित तीन अवैध कॉलोनियों पर चला बुलडोजर

15 Jul 2026

पार्ट-टाइम नौकरी और क्रिप्टो ट्रेडिंग का झांसा देकर 43 लाख की साइबर ठगी

15 Jul 2026

डॉक्टरों की लापरवाही के चलते जच्चा-बच्चा की मौत

15 Jul 2026

फरीदाबाद के आईटीआई संस्थानों में आवेदन की अंतिम तिथि पर भीड़

15 Jul 2026

मुख्यमंत्री 17 जुलाई को आएंगे मुरादनगर, तैयारियों का डीएम ने लिया जायजा

15 Jul 2026

हांसी : दो महीने तक पेयजल की मांग को लेकर चले आंदोलन के बाद ग्रामीणों की सबसे बड़ी मांग पूरी

15 Jul 2026

Bhilwara: दुबई में कारोबारी के अपहरण कांड में बड़ा खुलासा, दो और आरोपी गिरफ्तार; मास्टरमाइंड लुत्फी की तलाश

15 Jul 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed