{"_id":"69bce12b1bc07645ac07a1bb","slug":"check-out-videos-of-hindu-navvarsh-rally-actions-korba-news-c-1-1-noi1487-4070588-2026-03-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"कोरबा में हिंदू नववर्ष पर हुड़दंग: घंटाघर मैदान में हुड़दंगियों का खतरनाक कार-बाइक से स्टंट, सामने आया वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरबा में हिंदू नववर्ष पर हुड़दंग: घंटाघर मैदान में हुड़दंगियों का खतरनाक कार-बाइक से स्टंट, सामने आया वीडियो
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: कोरबा ब्यूरो Updated Fri, 20 Mar 2026 12:03 PM IST
चैत्र नवरात्र और हिंदू नववर्ष की शुरुआत से पहले शहर में जहां एक ओर आस्था और उत्साह का माहौल है, वहीं दूसरी ओर कुछ असामाजिक तत्वों की हरकतों ने कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। शहर के घंटाघर मैदान और आसपास के इलाकों में के मुख्य मार्ग पर कार और बाइक सवार युवकों का हुड़दंग देखने को मिला।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कुछ कार सवार खुलेआम खतरनाक स्टंट करते नजर आए, जिससे वहां मौजूद लोगों की जान जोखिम में पड़ गई। वहीं वह कई बाइक सवारों ने अपने वाहनों के साइलेंसर निकालकर तेज आवाज और रफ्तार के साथ सड़कों पर दौड़ लगाई।
घंटाघर स्थित मैदान में जिस तरह से कार पर स्टंट किया जा रहा था, वह बेहद खतरनाक था। तेज रफ्तार में तीन से चार गाड़ियां थीं। जिसमें से एक कार पर कुछ लोग बैठे हुए थे और खिड़की के दरवाजे पर लटके हुए थे। रफ्तार इतनी थी कि कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता था।
कोसाबाड़ी से लेकर टीपी नगर तक रैली में उत्पात मचाने वाले लोगों पर पुलिस की नजर है। जहां पुलिस ने तेज रफ्तार बाइकर्स और हुड़दंग करने वाले लोगों पर कार्यवाही की।
वहीं सीतामढ़ी से लेकर टीपी नगर तक पुलिस की बड़ी मुस्तैदी नजर आई। पुलिस रैली में शामिल युवाओं के तुम्हारा किसी तरह की घटना को अंजाम न दे। इसे देखते हुए रैली में हाथ से लोहे के चूड़े जब्त किये। जिनकी संख्या हजारों में है। ऐसे लगभग दो दर्जन से भी अधिक वाहनों को कोतवाली पुलिस ने जब्त किया है।
जिससे आम नागरिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों का आरोप है कि त्योहारों के दौरान इस तरह की घटनाएं न सिर्फ आमजन की सुरक्षा के लिए खतरा हैं, बल्कि सामाजिक सौहार्द और धार्मिक माहौल को भी प्रभावित करती हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।