Hindi News
›
Video
›
Chhattisgarh
›
VIDEO : Congress burnt the effigy of ED in Kondagaon accused the central government of bias
{"_id":"67d0195976ed66cbca00e1bd","slug":"video-congress-burnt-the-effigy-of-ed-in-kondagaon-accused-the-central-government-of-bias-2025-03-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : कोंडागांव में कांग्रेस ने जलाया ईडी का पुतला, केंद्र सरकार पर पक्षपात का लगाया आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : कोंडागांव में कांग्रेस ने जलाया ईडी का पुतला, केंद्र सरकार पर पक्षपात का लगाया आरोप
कोंडागांव में केंद्र सरकार और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के खिलाफ कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन जारी है। सोमवार को कोंडागांव जिला कांग्रेस कमेटी ने ईडी और भाजपा के खिलाफ नारेबाजी करते हुए ईडी का पुतला जलाया। इस पुतले पर "मैं ईडी हूं, भाजपा का गुलाम हूं" लिखा हुआ था।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर पूरे छत्तीसगढ़ में ईडी और केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया जा रहा है। कांग्रेस का आरोप है कि ईडी जानबूझकर कांग्रेस नेताओं को परेशान कर रही है और भाजपा के इशारे पर काम कर रही है। जिलाध्यक्ष झूमूकलाल दीवान ने कहा कि ईडी निष्पक्ष तरीके से काम करने के बजाय भाजपा की "बी टीम" बन चुकी है। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के खिलाफ ईडी की कार्रवाई पूरी तरह से द्वेषपूर्ण है। इतिहास में पहली बार किसी पूर्व मुख्यमंत्री की गाड़ी रोककर तलाशी ली गई, जो कानून का दुरुपयोग दर्शाता है। कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि यदि ईडी और केंद्र सरकार का यही रवैया जारी रहा तो आने वाले समय में बड़े आंदोलन किए जाएंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।