Hindi News
›
Video
›
Chhattisgarh
›
VIDEO : Farasgaon police in Kondagaon tightened noose on gamblers confiscated property worth Rs 14.88 lakh
{"_id":"67d01cc7871304f1b7028834","slug":"video-farasgaon-police-in-kondagaon-tightened-noose-on-gamblers-confiscated-property-worth-rs-1488-lakh-2025-03-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : कोंडागांव में फरसगांव पुलिस ने जुआरियों पर कसा शिकंजा, 14.88 लाख की संपत्ति जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : कोंडागांव में फरसगांव पुलिस ने जुआरियों पर कसा शिकंजा, 14.88 लाख की संपत्ति जब्त
फरसगांव पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ताश के 52 पत्तों से जुआ खेलते 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 14.88 लाख रुपये की संपत्ति जब्त की, जिसमें नगदी, चार मोबाइल, एक ब्रेजा कार, एक एक्टिवा स्कूटी और दो मोटरसाइकिल शामिल हैं।
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम पूर्वी बोरगांव स्थित राज कुण्डू के फार्म हाउस में कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। इस पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर छापा मारा और चार आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राजकुमार कुण्डू उर्फ राज कुण्डू (38), अशोक दास (42), मुकेश बड़ई (31) और प्रशांत साहा (26) के रूप में हुई है। सभी आरोपी पूर्वी बोरगांव, थाना फरसगांव, जिला कोण्डागांव के निवासी हैं।
पुलिस ने मौके से 52 पत्तों की ताश, 15,000 रुपये नगद, एक सफेद प्लास्टिक बोरी, आधी जली मोमबत्ती और अन्य जुआ सामग्री जब्त की। इसके अलावा, 12 लाख रुपये की ब्रेजा कार, 1 लाख रुपये की एक्टिवा स्कूटी, 1.4 लाख रुपये की दो मोटरसाइकिल और 33 हजार रुपये के 4 मोबाइल फोन भी बरामद किए गए।
आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 की धारा 4(क) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने चारों आरोपियों को मौके पर ही गिरफ्तार कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। फरसगांव पुलिस की इस प्रभावी कार्रवाई से क्षेत्र में जुआरियों में हड़कंप मच गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।