Hindi News
›
Video
›
Chhattisgarh
›
Video: हेडमास्टर की बेरहमी से हत्या पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, आरोपियों के घर में लगाई आग
{"_id":"6a5e220e5108562e110f3119","slug":"video-video-hadamasatara-ka-brahama-sa-hataya-para-fata-garamanae-ka-gasasa-aarapaya-ka-ghara-ma-lgaii-aaga-2026-07-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: हेडमास्टर की बेरहमी से हत्या पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, आरोपियों के घर में लगाई आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: हेडमास्टर की बेरहमी से हत्या पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, आरोपियों के घर में लगाई आग
Teacher murder in Balrampur: छत्तीसगढ़ में बलरामपुर जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। स्कूल के लिए निकले शिक्षक पर उसके ही चचेरे भाइयों ने घात लगाकर चाकू-हथौड़े से हमला किया। टीचर का गला रेतकर मौत के घाट उतार दिया। घटना सोमवार की सुबह करीब साढ़े नौ बजे के आस-पास की है। यह खूनी वारदात त्रिकुंडा थाने क्षेत्र की है। इस घटना से गांव में दहशत का माहौल है। सूचना पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। जानकारी मिलने पर त्रिकुंडा पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले की जांच कर रही है। इस खौफनाक खूनी वारदात के बाद बौखलाए मृतक के परिजनों ने आरोपी के घर में आग लगा दी। मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात है। एहतियात के तौर पर पुलिस ने गांव को छावनी में तब्दिल कर दी है। घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति है। मृतक के परिजनों और ग्रामीणों में इस घटना को लेकर काफी आक्रोश देखा जा रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।