{"_id":"69b56db8b80775813b05b44e","slug":"kondagaon-rasoiya-sangh-bastar-news-c-1-1-noi1498-4049232-2026-03-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"कोंडागागंव: हाईकोर्ट के फैसले के बाद रसोइयों की बैठक, कलेक्टर से मजदूरी देने की मांग तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोंडागागंव: हाईकोर्ट के फैसले के बाद रसोइयों की बैठक, कलेक्टर से मजदूरी देने की मांग तेज
अमर उजाला नेटवर्क, कोंडागांव Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 14 Mar 2026 08:12 PM IST
Link Copied
हाईकोर्ट के फैसले के बाद कोंडागांव जिले के रसोइयों ने अपनी मांगों को लेकर आवाज तेज कर दी है। शनिवार को जिला मुख्यालय स्थित एनसीसी मैदान में जिलेभर के लगभग 150 से 200 रसोइये एकत्रित हुए और बैठक कर आगे की रणनीति तैयार की।
कोंडागांव जिला रसोइया संघ के जिलाध्यक्ष सगराम मरकाम ने बताया कि प्रदेशव्यापी 60 दिनों तक चली हड़ताल के बाद प्रादेशिक रसोइया संघ ने शून्यकाल में 25 फरवरी को हड़ताल समाप्त कर दी थी। इसके बाद 2 मार्च से प्रदेश के स्कूलों में मध्यान्ह भोजन बनाने का कार्य फिर से शुरू कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि रसोइये लगातार अपनी मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे हैं और अब हाईकोर्ट के फैसले के बाद उन्हें उम्मीद जगी है।
मरकाम ने बताया कि कोंडागांव जिले के करीब 150 से 200 रसोइयों ने वर्ष 2019 में बिलासपुर हाईकोर्ट में एक याचिका दायर की थी। याचिका में मांग की गई थी कि रसोइयों को कलेक्टर दर के अनुसार दैनिक वेतन दिया जाए। इस मामले में हाईकोर्ट ने रसोइयों के पक्ष में फैसला सुनाते हुए उन्हें 306 रुपये 67 पैसे प्रतिदिन मजदूरी देने का आदेश दिया है।
हाईकोर्ट का फैसला आने के बाद रसोइयों ने एनसीसी मैदान में बैठक कर आगे की कार्ययोजना बनाई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि सोमवार को रसोइया संघ के सदस्य कलेक्टर कोंडागांव से मुलाकात करेंगे और उन्हें हाईकोर्ट के आदेश की प्रति सौंपेंगे। साथ ही प्रशासन से मांग करेंगे कि कोर्ट के निर्देशानुसार उन्हें 306.67 रुपये प्रतिदिन मजदूरी दी जाए।
रसोइया संघ ने स्पष्ट किया है कि यदि प्रशासन द्वारा कोर्ट के आदेश के अनुरूप मजदूरी लागू नहीं की जाती है, तो वे आगे आंदोलन का रास्ता अपनाने के लिए बाध्य होंगे। इसके लिए आने वाले मानसून सत्र को ध्यान में रखते हुए व्यापक आंदोलन की तैयारी की रूपरेखा भी बनाई जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।