{"_id":"69b513a540c1445dd307fd16","slug":"kaalicharn-ka-aandolan-bilaspur-chhattisgarh-news-c-1-1-noi1485-4047898-2026-03-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"Bilaspur : ठाकुर राम सिंह के खिलाफ दर्ज एफआईआर के खिलाफ हिंदू संगठन का आंदोलन , संत कालीचरण ने खोला मोर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur : ठाकुर राम सिंह के खिलाफ दर्ज एफआईआर के खिलाफ हिंदू संगठन का आंदोलन , संत कालीचरण ने खोला मोर्चा
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 14 Mar 2026 02:34 PM IST
बिलासपुर में सरकंडा थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर हिंदू संगठन से जुड़े ठाकुर राम सिंह के खिलाफ दर्ज एफआईआर का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। पुलिस ने धार्मिक भावनाएं आहत करने के आरोप में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 299 और 3(5) के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू की है।पुलिस के मुताबिक सोशल मीडिया पर की गई एक पोस्ट में ईरान के मुस्लिम धर्मगुरु अली खामेनेई को लेकर टिप्पणी की गई थी।
आरोप है कि उनकी मौत की खबर के बाद मिठाई बांटकर जश्न मनाया गया, जिसके बाद मुस्लिम समुदाय के लोगों ने इसकी शिकायत पुलिस से की।मामले में संत कालीचरण महाराज ने पुलिस कार्रवाई को गलत बताते हुए ठाकुर राम सिंह के समर्थन में बयान दिया है। उन्होंने कहा कि यह मामला दुर्भावनापूर्ण है और इसे तुरंत वापस लिया जाना चाहिए।संत कालीचरण ने चेतावनी दी कि यदि केस वापस नहीं लिया गया तो हजारों हिंदू एक साथ गिरफ्तारी देंगे और बड़ा आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने हिंदू समाज से इस मामले में एकजुट होने की अपील भी की है।फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।