{"_id":"69b5251ead3c1c8c73022059","slug":"video-annual-sports-competition-organized-at-rampur-college-2026-03-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: रामपुर कॉलेज में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का किया आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: रामपुर कॉलेज में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का किया आयोजन
राजकीय महाविद्यालय रामपुर की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन शनिवार को पाटबंगला मैदान में किया गया। कार्यक्रम में छात्र और छात्राओं ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लिया। समारोह में कॉलेज प्राचार्य डॉ. पंकज बसोतिया बतौर मुख्यातिथि उपस्थित रहे। शारीरिक शिक्षा विभाग के विभागाध्यक्ष एवं कार्यक्रम आयोजन के संयोजक डाॅ. विद्या बंधु नेगी ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ मार्च पास के साथ हुआ। काॅलेज प्राचार्य डाॅ. पंकज बसोतिया ने कहा कि हर वर्ष महाविद्यालय में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह से पहले वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है। शिक्षा के साथ खेल कूद प्रतियोगिताएं भी विद्यार्थियों के लिए आवश्यक है। विद्यार्थियों को इस तरह की प्रतियोगिताओं में भी बढ़ चढ़ कर भाग लेना चाहिए। प्रतियोगिता में 1500 मीटर, 800 मीटर और 400 मीटर की दौड़ और लंबी कूद सहित अन्य प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।