Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Ambala News
›
Massive Fire at Mattress Warehouse in Ambala; Goods Worth Lakhs Destroyed; Shopkeeper Sustains Burns
{"_id":"69b5256a68312cd5940fc38d","slug":"video-massive-fire-at-mattress-warehouse-in-ambala-goods-worth-lakhs-destroyed-shopkeeper-sustains-burns-2026-03-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"अंबाला में गद्दे के गोदाम में भयंकर आग, लाखों का माल स्वाहा; दुकानदार झुलसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंबाला में गद्दे के गोदाम में भयंकर आग, लाखों का माल स्वाहा; दुकानदार झुलसा
महेश नगर क्षेत्र में शनिवार दोपहर एक गद्दे के गोदाम में भीषण आग लग गई। गोदाम में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। आग बुझाने के प्रयास में दुकानदार का कान झुलस गया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। दमकल विभाग की मुस्तैदी से बड़ा हादसा होने से टल गया।
दुकान के पीछे बने गोदाम से उठीं लपटें
महेश नगर निवासी करन की गद्दों की दुकान है और दुकान के ठीक पीछे ही उन्होंने अपना गोदाम बनाया हुआ है। शनिवार को अचानक गोदाम से धुआं और आग की लपटें उठती देख आसपास के दुकानदारों में हड़कंप मच गया।
देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। गद्दों में रुई और अन्य ज्वलनशील सामग्री होने के कारण आग तेजी से फैली।पीड़ित दुकानदार करन ने बताया कि सीजन को देखते हुए कुछ दिन पहले ही गोदाम में नया माल मंगवाया गया था। आग इतनी तेजी से फैली कि कीमती सामान निकालने का मौका ही नहीं मिला। प्राथमिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।