{"_id":"69b52286217109830c0e384c","slug":"video-abdakaranagara-ma-bkaga-ka-lda-sa-gasa-kapanaya-ka-saravara-tha-gae-javab-bkaga-thapa-2026-03-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"अंबेडकरनगर में बुकिंग के लोड से गैस कंपनियों के सर्वर दे गए जवाब, बुकिंग ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंबेडकरनगर में बुकिंग के लोड से गैस कंपनियों के सर्वर दे गए जवाब, बुकिंग ठप
अंबेडकरनगर में ईरान युद्ध के बाद से गैस सिलिंडर मिलना अब मुश्किल हो गया है। बुकिंग के लोड से गैस कंपनियों के सर्वर तक जबाब दे गए, जिससे उपभोक्ता काफी परेशान रहे। कार्यालयों के साथ गैस गोदाम पर सिलिंडर पाने के लिए लोगों को काफी भीड़ लगी रही। गैस बुकिंग को लेकर उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ऑनलाइन बुकिंग के लिए ओटीपी (वन टाइम पासवर्ड) नहीं मिलने से उपभोक्ता सिलिंडर बुक नहीं कर पा रहे हैं।
ऑफलाइन बुकिंग के लिए गैस कंपनियों पर जाना पड़ रहा है। शनिवार को बाबा गैस एजेंसी अकबरपुर, आरएलवी गैस एजेंसी शहजादपुर सहित अन्य गैस कंपनियों पर बुकिंग के दबाव में सर्वर भी फेल हो गए हैं, जिससे लोग काफी परेशान हो रहे हैं। एक माह पूर्व सिलिंडर की बुकिंग और डिलीवरी आसानी से हो रही थी। लेकिन ईरान युद्ध के चलते हालात बदल गए हैं।
25 दिनों के बाद ही नए सिलेंडर की बुकिंग हो रही है। इसके साथ ही सिलिंडर की डिलीवरी पांच से सात दिनों में हो रही है। शनिवार को गैस गोदामों पर सुबह से सिलिंडर लेने के लिए लोगों की भीड़ थी। हालांकि जिला प्रशासन 15 हजार सिलिंडर का स्टॉक होने का दावा कर रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।