उत्तर प्रदेश बार काउंसिल चुनाव के चौथे दिन शनिवार को लखनऊ हाईकोर्ट परिसर में सुबह 10 बजे से मतदान शुरू हो गया। मतदान के लिए अधिवक्ता मतदाता परिसर पहुंचते रहे, हालांकि पहले के दिनों की तुलना में भीड़ कुछ कम नजर आई।
हाईकोर्ट गेट के बाहर प्रत्याशी और उनके समर्थक मतदाताओं का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करने के लिए अलग-अलग तरीके अपनाते दिखे। कोई ऑडियो कैसेट के जरिए अपने प्रत्याशी का सीरियल नंबर प्रचारित करता नजर आया तो कोई हैंड माइक सेट से मतदाताओं को नंबर याद दिलाता रहा।
अन्य दिनों की तरह सीरियल नंबर लिखी छतरियां, हैंड बिल और स्टीकर भी प्रचार का जरिया बने रहे।
प्रत्याशी और उनके समर्थक मतदान के लिए पहुंच रहे अधिवक्ता मतदाताओं को अपने पक्ष में करने और अपने सीरियल नंबर की ओर ध्यान खींचने की कोशिश करते दिखाई दिए। गौरतलब है कि बार काउंसिल चुनाव के लिए मतदान का अंतिम दिन रविवार 15 मार्च है। उस दिन शाम 5 बजे मतदान प्रक्रिया समाप्त हो जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।