Hindi News
›
Video
›
Uttarakhand
›
Dehradun News
›
International Yoga Day Minister Rekha Arya said-Yoga is a boon of Indian knowledge tradition to the world
{"_id":"6856656590476ceb440d7845","slug":"video-international-yoga-day-minister-rekha-arya-said-yoga-is-a-boon-of-indian-knowledge-tradition-to-the-world-2025-06-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"जानी-मानी हस्तियों ने किया योग, बोलीं मंत्री रेखा आर्य-योग है भारतीय ज्ञान परंपरा का विश्व को वरदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जानी-मानी हस्तियों ने किया योग, बोलीं मंत्री रेखा आर्य-योग है भारतीय ज्ञान परंपरा का विश्व को वरदान
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर यमुना कॉलोनी स्थित अधिकारी क्लब में योगाभ्यास का भव्य आयोजन हुआ, जिसमें विभिन्न क्षेत्रों की जानी-मानी हस्तियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का आयोजन दर्जनभर से अधिक संस्थाओं के सहयोग से किया गया। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने लगभग एक घंटे तक विभिन्न योगासनों का अभ्यास किया। उन्होंने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि "योग भारतीय ज्ञान परंपरा का ऐसा वरदान है, जिसका लाभ आज पूरी दुनिया उठा रही है। रेखा आर्या ने कहा कि जब पूरी दुनिया गलत जीवनशैली के कारण उत्पन्न रोगों से जूझ रही है, तब योग आरोग्य का मार्ग बन रहा है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि उनकी पहल से आज 150 से अधिक देशों में करोड़ों लोग योग कर रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि हर आयु वर्ग के व्यक्ति को दैनिक जीवन में कम से कम 30 मिनट योग जरूर करना चाहिए, जिससे वे अधिक स्वस्थ, उत्पादक और कुशल बन सकें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।