{"_id":"6765925e37b1b17a02094779","slug":"video-gurugram-pollution-air-remained-in-very-poor-category-for-third-day-as-well","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : गुरुग्राम में तीसरे दिन भी बेहद खराब श्रेणी में रही हवा, AQI 335 पर दर्ज, निगम कर रहा पानी का छिड़काव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : गुरुग्राम में तीसरे दिन भी बेहद खराब श्रेणी में रही हवा, AQI 335 पर दर्ज, निगम कर रहा पानी का छिड़काव
साइबर सिटी की हवा लगातार तीसरे दिन शुक्रवार को भी बेहद खराब श्रेणी में रही। सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार शहर का वायु गुणवत्ता सूचकांक 335 दर्ज किया गया। साथ ही शहर में पूरे दिन आसमान में हल्का स्मॉग छाया रहा वहीं ठंड़ ने भी लोगों की परेशानी बढ़ाई। शहर में सुबह की शुरुआत कोहरे के साथ हुई। कोहरे के कारण सड़कों पर दृश्यता कम रही। दिल्ली- मुंबई एक्सप्रेसवे, द्वारका एक्सप्रेसवे सहित शहर की सभी सड़कों पर सुबह वाहन चालकों ने अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए हैडलाइट का इस्तेमाल किया। इसके अलावा शुक्रवार को शहर का न्यूनतम तापमान 8.3 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 20.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ठंड़ से बचने के लिए शहर के अलग-अलग इलाकों में लोग अलाव का सहारा लेते हुए दिखाई दिए। साथ ही सुबह और शाम को ठंड़ से बचनेे के लिए लोग गर्म कपड़ों से अपने आप को पूरा ढ़क कर बाहर निकलें।
जिले में विकास सदन का वायु गुणवत्ता सूचकांक शाम 4 बजे तक 381, सेक्टर-51 का वायु गुणवत्ता सूचकांक 292, टेरी ग्राम का वायु गुणवत्ता सूचकांक 315 दर्ज किया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।