{"_id":"6a2d4ddfc70f34111907cec0","slug":"video-gurugram-usha-priyadarshi-appointed-chairperson-of-the-haryana-state-commission-for-women-2026-06-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"Gurugram: हरियाणा राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष बनीं ऊषा प्रियदर्शी, बधाई देने वालों का लगा तांता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram: हरियाणा राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष बनीं ऊषा प्रियदर्शी, बधाई देने वालों का लगा तांता
भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेता एवं भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष ऊषा प्रियदर्शी को हरियाणा सरकार ने हरियाणा राज्य महिला आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति की घोषणा के बाद शनिवार को झाड़सा चौक स्थित उनके कार्यालय पर समर्थकों, पार्टी कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों का तांता लगा रहा। ऊषा प्रियदर्शी ने कहा कि उनकी प्राथमिकता पीड़ित महिलाओं और लड़कियों को त्वरित न्याय दिलाना तथा उनके अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित करना होगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार महिला सुरक्षा और महिला अपराधों की रोकथाम को लेकर गंभीरता से कार्य कर रही है तथा आयोग इस दिशा में प्रभावी भूमिका निभाएगा। हरियाणा राज्य महिला आयोग के अध्यक्ष पद पर इससे पहले रेणु भाटिया कार्यरत थीं। उनके इस्तीफे के बाद यह पद रिक्त हो गया था। महिला एवं बाल विकास विभाग के आयुक्त एवं सचिव शेखर विद्यार्थी द्वारा जारी आदेश के अनुसार ऊषा प्रियदर्शी अब महिलाओं के अधिकारों, सुरक्षा और न्याय से जुड़े मामलों की निगरानी करेंगी तथा आयोग की गतिविधियों का नेतृत्व करेंगी। सरकार ने आयोग में मीना परमार को उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। वहीं सदस्य के रूप में भारती सैनी, सुनीता लोहचब, सुमन शहजादवाला, डॉ. अनुकंपा गर्ग और सुनीता चौहान को नियुक्त किया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।