Hindi News
›
Video
›
Delhi NCR
›
Gurugram News
›
Local motorists in Gurugram may get major relief preparations underway for digital e-passes at toll plazas
{"_id":"6a328db98b0e40b384000c19","slug":"video-local-motorists-in-gurugram-may-get-major-relief-preparations-underway-for-digital-e-passes-at-toll-plazas-2026-06-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"गुरुग्राम में स्थानीय वाहन चालकों को मिल सकती है बड़ी राहत, टोल पर डिजिटल ई-पास की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुग्राम में स्थानीय वाहन चालकों को मिल सकती है बड़ी राहत, टोल पर डिजिटल ई-पास की तैयारी
दिल्ली-जयपुर हाईवे समेत गुरुग्राम के विभिन्न टोल प्लाजा से रोजाना गुजरने वाले हजारों स्थानीय वाहन चालकों को आने वाले समय में बड़ी राहत मिल सकती है। केंद्र सरकार टोल संग्रह व्यवस्था को आधुनिक बनाने के साथ-साथ स्थानीय निवासियों के लिए डिजिटल ई-पास सुविधा शुरू करने की तैयारी कर रही है। नई व्यवस्था लागू होने के बाद टोल प्लाजा के 20 किलोमीटर के दायरे में रहने वाले लोगों को बार-बार टोल टैक्स नहीं चुकाना पड़ेगा। यहां के बहुत निवासी अपने दैनिक दिनचर्या में प्रतिदिन घामड़ौज टोल प्लाज, खेरकी दौला टोल प्लाजा, गुरुग्राम-फरीदाबाद टोल प्लाजा (बंधवाड़ी) और दिल्ली-जयपुर हाइवे टोल प्लाजा से आवजाही करते हैं। इस दौरान लोगों को बार-बार टोल शुल्क देने की समस्या का सामना करना पड़ता है। प्रस्तावित डिजिटल ई-पास व्यवस्था होने से स्थानीय वाहन चालकों को इस विशेष सुविधा का लाभ मिल पाएगा। यह ई-पास सीधे फास्टैग से जुड़ा होगा जिससे टोल प्लाजा पर भुगतान और पहचान की प्रक्रिया पूरी तरह डिजिटल हो जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।