{"_id":"68cfc80bc75256d5c50df202","slug":"video-namo-yuva-run-in-gurugram-gave-the-message-of-a-drug-free-society-2025-09-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"गुरुग्राम में ‘नमो युवा रन’ ने दिया नशामुक्त समाज का संदेश, 10 हजार से अधिक युवाओं ने दौड़ में की सहभागिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुग्राम में ‘नमो युवा रन’ ने दिया नशामुक्त समाज का संदेश, 10 हजार से अधिक युवाओं ने दौड़ में की सहभागिता
‘नमो युवा रन’ के जरिए नशामुक्त समाज का बुलंद संदेश दिया। लेजर वैली पार्किंग से शुरू हुई इस भव्य दौड़ में 10 हजार से अधिक प्रतिभागियों ने उत्साह और उमंग के साथ हिस्सा लिया। दौड़ का केंद्रीय विद्युत व आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल ने हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया, कार्यक्रम में हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह और युवा अधिकारिता एवं उद्यमिता मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गौरव गौतम भी उपस्थित रहे।
केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने नमो युवा रन में सहभागी बने हजारों युवाओं से आह्वान किया कि वे नशामुक्त समाज के निर्माण में अग्रणी भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि नशा किसी भी व्यक्ति की क्षमता को नष्ट करता है और समाज को कमजोर बनाता है। यदि युवा नशे से दूर रहकर शिक्षा, खेल और कौशल विकास की ओर ध्यान देंगे तो न केवल उनका भविष्य सुरक्षित होगा बल्कि पूरा समाज एक बेहतर दिशा में आगे बढ़ेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।