{"_id":"69ae8b5fd6c86ffaeb0c58aa","slug":"video-smoke-spread-from-burning-industrial-waste-in-manesar-2026-03-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"मानेसर में औद्योगिक कचरा जलने से फैला धुआं, लोगों ने की धुएं के कारण स्वास्थ्य संबंधित परेशानी की शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानेसर में औद्योगिक कचरा जलने से फैला धुआं, लोगों ने की धुएं के कारण स्वास्थ्य संबंधित परेशानी की शिकायत
मानेसर के सेक्टर 87 स्थित एक खाली प्लॉट में जमा कचरे में सोमवार की सुबह आग लग गई।जिससे आस-पास काला धुआं फैलने लगा। मॉर्निंग वॉक करने निकले लोगों ने इसकी शिकायत की। अग्निशमन की गाड़ी ने आकर आग बुझाई।
लोगों के अनुसार इस प्लाॅट में औद्योगिक इलाके का कचरा डंप किया जाता है। कबाड़ वाले इससे जरूरी चीजे निकाल कर छोड़ देते और मौका मिलते ही इसमें आग लगा दी जाती है। ऐसा इस जगह पहले भी हो चुका है। इस जगह के आस-पास विपुल लावण्या, माइक्रोटेक, डीएलएफ 86, अंसल हाईटस, नवादा फतेहपुर, और नाहरपुर गांव है, जहां के लोगों को इस कचरा जलने के कारण निकलने वाले धुएं से परेशानी है। विपुल लावण्या के निवासी अमित शेखर ने बताया कि सुबह हम टहलने निकले तो देखा कि सुबह करीब 6.30 बजे आग लगी हुई थी। यहां काफी मात्रा औद्योगिक कचरा और अन्य कचरा जमा होता है। लोगों की शिकायत पर करीब 9 बजे अग्निशमन की गाड़ी आई और 12 बजे तक इसे बुझाया जा सका।
नवादा गांव के विकास यादव ने बताया कि सेक्टर 81 से 86 के बीच औद्योगिक कचरा डंप किया जाता है। कई बार शिकायत की गई है मगर इसका कोई हल नहीं निकाला जा रहा है। 25 एकड़ के इस प्लॉट में कई बार स्क्रैप में आग लगाई जा चुकी है। आस-पास के लोग हानिकारक धुएं से गंभीर बीमारयों केशिकार हो सकते हैं। निवासियों ने बताया कि इस इलाके में कई बार स्क्रैप में आग लग चुकी है। कोई व्यक्ति अगर विरोध करने जाता है तो कबाड़ वाले लोगों से मारपीट तक करने लगते हैं। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी सिद्धार्थ भार्गव ने बताया कचरा जलाए जाने की घटना पर जांच चल रही है। दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी। आगे ऐसी घटना नहीं हो इसकी कोशिश की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।