{"_id":"678d18997f64d3d0050b2d10","slug":"video-association-rewarded-players-who-won-medals-in-sub-junior-national-karate","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : सब जूनियर नेशनल कराटे में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को एसोसिएशन ने किया पुरस्कृत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : सब जूनियर नेशनल कराटे में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को एसोसिएशन ने किया पुरस्कृत
नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jan 2025 08:52 PM IST
दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में दिसंबर में आयोजित सब जूनियर नेशनल कराटे चैंपियनशिप के विजेता खिलाड़ियों को कराटे वेलफेयर एसोसिएशन गौतमबुद्ध नगर के पदाधिकारियों ने रविवार को पुरस्कृत किया। इस चैंपियनशिप में बालिका वर्ग की खिलाड़ी कायरा और वैष्णवी ने स्वर्ण जीतने में सफल रही थी। इनके अलावा वंशिका और आदित्य ने रजत व नायरा गुप्ता व आशुतोष ने कांस्य पदक हासिल किया था।
कराटे वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय शर्मा ने रविवार को नोएडा स्टेडियम में सम्मान समारोह आयोजित कर सब जूनियर नेशनल चैंपियनशिप में पदक जीतने वाले सभी छह खिलाड़ियों को दस हजार, दो हजार और एक हजार रुपये की पुरस्कार राशि व प्रतीक चिन्ह देकर पुरस्कृत किया। एसोसिएशन के महासचिव कमल थापा और कोषाध्यक्ष बालकिशन गुरंग ने बताया कि खिलाड़ी कायरा भारद्वाज ने अंडर 13 और वैष्णवी शर्मा ने अंडर-12 आयु वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किया। वंशिका और आदित्य ने अंडर 7 में रजत और आशुतोष ने अंडर 8 व नायरा गुप्ता ने अंडर 9 आयु वर्ग में कांस्य पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।