{"_id":"69cfc68563736fe846058806","slug":"video-education-becomes-expensive-due-to-arbitrariness-of-schools-in-noida-2026-04-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"स्कूलों की मनमानी: स्टेशनरी के नाम पर अभिभावकों की जेब पर कैंची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूलों की मनमानी: स्टेशनरी के नाम पर अभिभावकों की जेब पर कैंची
नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2026 07:24 PM IST
Link Copied
नोएडा। शैक्षणिक सत्र की शुरुआत के साथ ही अभिभावकों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ बढ़ना शुरू हो गया है। फीस के अलावा अब स्कूल प्रबंधन प्रैक्टिकल फाइल, नेम स्लिप, बुक कवर और अन्य स्टेशनरी परिसर से ही खरीदने के लिए मजबूर कर रहे हैं। अभिभावकों का कहना है कि ये सामान बाजार की तुलना में तीन से चार गुना अधिक कीमत पर मिल रहा है। वहीं, हेल्प बुक भी मार्केट रेट की तुलना में महंगी दी जा रही है।
अभिभावकों का कहना है कि नियम के तहत स्कूल के अंदर दुकानें नहीं चल सकती है, लेकिन फिर भी सभी स्कूल परिसर में ही दुकानें चला रहे हैं। यहां पर बाजार की तुलना में महंगी चीजें मिल रही है। सामान्य बाजार में मिलने वाली प्रैक्टिकल फाइल जहां 40 से 60 रुपये में उपलब्ध है, वहीं स्कूलों में यही फाइल 150 रुपये तक में मिल रही है। नेम स्टिकर 45 रुपये में मिल रहे हैं। इसी तरह बुक कवर के दाम भी कई गुना अधिक वसूले जा रहे हैं।
इस मुद्दे पर ऑल नोएडा स्कूल्स पेरेंट्स एसोसिएशन कहा कि स्कूल फीस के अलावा अब स्टेशनरी के नाम पर भी मनमानी कर रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ स्कूल अभिभावकों को खुले बाजार से सामान खरीदने की अनुमति नहीं देते, जिससे पारदर्शिता खत्म हो रही है। एसोसिएशन ने इस मामले को गंभीर बताते हुए जिला विद्यालय निरीक्षक से शिकायत करने की बात कही है।
सेक्टर- 12 में रहने वाले एक अभिभावक ने बताया कि बाजार में हेल्प बुक पर लिखी एमआरपी से कुछ कम दामों पर किताब मिल रही है, जबकि स्कूल में उसी रेट पर दी जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।