{"_id":"6891b6ece5632e77990dac60","slug":"video-encounter-with-two-criminals-near-dlf-mall-2025-08-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"Noida Encounter: डीएलएफ मॉल के पास दो बदमाशों से मुठभेड़, जानें क्या बोले एडीसीपी सुमित कुमार शुक्ला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida Encounter: डीएलएफ मॉल के पास दो बदमाशों से मुठभेड़, जानें क्या बोले एडीसीपी सुमित कुमार शुक्ला
नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 05 Aug 2025 01:16 PM IST
Link Copied
नोएडा पुलिस ने डीएलएफ मॉल के पास चेकिंग के दौरान मोटरसाइकिल सवार दो संदिग्धों को रोकने का प्रयास किया। संदिग्धों ने भागने की कोशिश की और सेक्टर-18 मल्टीलेवल पार्किंग के पास जंगल की ओर भागे। पुलिस पर फायर करने पर जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश, हरिश्चंद्र उर्फ हरिया (44 वर्ष, मूल निवासी जौनपुर, उत्तर प्रदेश, वर्तमान निवासी दिल्ली), घायल हो गया। उसके कब्जे से एक अवैध .315 बोर तमंचा, दो जिंदा कारतूस, एक खोखा, और फर्जी नंबर प्लेट वाली काले रंग की पल्सर मोटरसाइकिल बरामद हुई। घायल बदमाश को अस्पताल भेजा गया, जबकि उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है। पूछताछ में हरिश्चंद्र ने बताया कि वह और उसका साथी दिल्ली-एनसीआर में फर्जी नंबर प्लेट वाली मोटरसाइकिल से अकेली महिलाओं और बुजुर्गों को निशाना बनाकर मोबाइल और चेन स्नैचिंग करते थे। हथियार दिखाकर लोगों को डराने के बाद वे फरार हो जाते थे। पुलिस अभियुक्त के आपराधिक इतिहास की जांच कर रही है और फरार साथी की गिरफ्तारी के लिए कॉम्बिंग ऑपरेशन चला रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।