{"_id":"681ddc1fa16307dafb0b1763","slug":"video-now-preparation-for-judicial-examination-will-be-done-for-free-in-the-district-2025-05-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"जिले में अब फ्री में कराई जाएगी न्यायिक परीक्षा की तैयारी, गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय में ले सकेंगे क्लास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में अब फ्री में कराई जाएगी न्यायिक परीक्षा की तैयारी, गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय में ले सकेंगे क्लास
नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 09 May 2025 04:12 PM IST
Link Copied
अब मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत जिले में न्यायिक परीक्षा की तैयारी कराई जाएगी। यह प्रदेश का दूसरा सेंटर होगा। अब तक केवल इलाहाबाद में ही इसकी तैयारी कराई जाती है। गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय में जुलाई से क्लास शुरू करने की तैयारी है। जिला समाज कल्याण अधिकारी सतीश कुमार ने बताया कि उत्तर प्रदेश में अब तक इलाहाबाद में ही न्यायिक परीक्षा की तैयारी मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत कराई जाती रही है। इस साल से शासन ने गौतमबुद्धनगर में भी कोचिंग देने के निर्देश दिए हैं। जुलाई माह से गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय में क्लास शुरू करने की तैयारी है। न्यायिक सेवा की तैयारी के लिए अब तक करीब 90 लोगों ने आवेदन किया है। जून माह के अंत कर आने वाले आवेदनों पर विचार करने के बाद जुलाई में चालू की जाएगी।
उन्होंने बताया कि एनडीए और सीडीएस की तैयारियां भी जिले में होगी। सैन्य अधिकारियों की परीक्षा की तैयारियां करने के लिए कोचिंग देने के लिए सिलारपुर कलां में एनटीपीसी के सहयोग से सेंटर चलाया जा रहा है। कोचिंग पूरी तरह से फ्री में होगी।
उन्होंने बताया कि वहीं नोएडा के सेक्टर 37 के भीमराव अंबेडकर भवन में सिविल सर्विस की प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के लिए सेंटर चल रहा है। अब सायं के समय उसी भवन में जेईई की तैयारियां भी कराई जाएगी। अब तक पंचशील कॉलेज में क्लास चल रही थी। वहां पर बच्चों को आने जाने में दिक्कतें हो रही थी।
उन्होंने बताया कि जिले में यूपीएससी, यूपीपीएससी, पीसीएस जे, जेईई एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारियां नि:शुल्क कराई जाती है। इसके लिए विशेषज्ञयों और प्रवक्ताओं की जरूरत है। इसके लिए मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में बनी समिति के द्वारा इनका चयन किया जाएगा। उनको घंटे के अनुसार मानदेय दिया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।