{"_id":"6765924c51a783730806f757","slug":"video-presenting-old-sarees-by-weaving-them-in-new-look","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : पुरानी साड़ियों को नए कलेवर में बुनकर कर रहे पेश, देश ही नहीं विदेशों तक हो रही डिमांड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : पुरानी साड़ियों को नए कलेवर में बुनकर कर रहे पेश, देश ही नहीं विदेशों तक हो रही डिमांड
नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 20 Dec 2024 09:20 PM IST
भारतीय परिधान खूबसूरती का नया पैमाना गढ़ रहे हैं। विशेष मौकों पर अब महिलाएं साड़ियों को पहनना पसंद कर रही हैं। साड़ियों की मांग न केवल देश में बढ़ गई है बल्कि विदेशों में भी बनारसी से लेकर महेश्वरी साड़ियों धूम मचा रही है। इंडिया एक्सपो सेंटर एडं मार्ट में टेक्टाइल बिजनेस डाइजेस्ट कार्यक्रम में देश के कोने कोने से आई बुनकरों ने साड़ियों के प्रकारों के बारे में बताया। पुरानी साड़ियों को नए कलेवर में बुनकर पेश कर उन्हें अंतरराष्ट्रीय बाजार में पहुंचा रहे हैं। हैण्डलूम क्लल्टर की फाउंडर सीमा मिश्रा ने बताया कि वह एक ट्रेनिंग बुनकरों को देने गई थी। उन्होंने वहां देखा कि इन महिला बुनकरों के हाथों में हुनर हैं। इस हुनर को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाई जा सकती है। उन्होंने 2010 से साड़ियों को बनाने का कार्य दो महिला बुनकरों की मदद से शुरू किया। महिला बुनकरों के प्रोडक्ट को उनके नाम से ही निकाला। महेश्वरी साड़ी जीवंत, चटकीले रंग और धारीदार या चेकनुमा बॉर्डर के कारण पूरे भारत में ख्याति प्राप्त है। अब यह विदेश में भी डंका बजा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।