{"_id":"69f0c72926fd17a61e0faa5d","slug":"video-self-defense-techniques-taught-to-girl-students-in-aparajita-program-in-greater-noida-2026-04-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"ग्रेटर नोएडा: अपराजिता कार्यक्रम में छात्राओं को सिखाए आत्मरक्षा के गुर, हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रेटर नोएडा: अपराजिता कार्यक्रम में छात्राओं को सिखाए आत्मरक्षा के गुर, हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी
नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 28 Apr 2026 08:11 PM IST
Link Copied
ग्रेटर नोएडा। अब वह समय नहीं रहा जब महिलाएं पुरुषों से पीछे मानी जाती थीं। आधुनिक दौर में महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं और सशक्त बन चुकी हैं। अब आवश्यकता है जागरूक होने की। यदि किसी भी प्रकार का अपराध आपके साथ होता है, तो चुप रहने की बजाय अपनी आवाज उठाएं। पुलिस हर समय आपकी सुरक्षा के लिए तत्पर है और एक कॉल पर मदद उपलब्ध कराती है।
यदि आप अपनी पहचान गोपनीय रखना चाहती हैं, तो यह सुविधा भी उपलब्ध है। इसके लिए जरूरी है कि महिलाएं हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी रखें और अपने आसपास की महिलाओं व बालिकाओं को भी इन नंबरों के बारे में जागरूक करें। तभी एक सुरक्षित और सशक्त समाज का निर्माण संभव है। ये बातें जिला स्काउट मास्टर एवं बालिका शिक्षा की नोडल ज्योतिर्माई पांडेय ने मंगलवार को दादरी क्षेत्र के जुनपत गांव स्थित कंपोजिट विद्यालय में अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा आयोजित ‘अपराजिता’ कार्यक्रम के दौरान कहीं। इस अवसर पर बालिकाओं को आत्मरक्षा के गुर भी सिखाए गए। उन्होंने बताया कि यदि कोई विकृत मानसिकता का व्यक्ति गलत व्यवहार करता है, तो उससे कैसे निपटना चाहिए, इसकी विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही जरूरत पड़ने पर 1090, 1098 और 112 जैसे हेल्पलाइन नंबरों पर कॉल करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि किसी भी अप्रिय स्थिति में डरने की बजाय शांत रहकर साहस के साथ उसका सामना करना चाहिए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।