सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Delhi NCR ›   Nuh News ›   Riyazul Hussain arrested in Assam ringleader of a gang supplying fake SIM cards

Nuh: नूंह में 'ऑपरेशन हॉटस्पॉट', फर्जी सिम कार्ड सप्लाई करने वाले गिरोह का सरगना असम का रियाजुल दबोचा

Anuj Kumar अनुज कुमार
Updated Sat, 13 Dec 2025 08:11 PM IST
Riyazul Hussain arrested in Assam ringleader of a gang supplying fake SIM cards
जिले में साइबर अपराधियों को फर्जी सिम कार्ड उपलब्ध कराने वाले एक बड़े रैकेट का पर्दाफाश हुआ है। साइबर क्राइम पुलिस और सीआईए स्टाफ नूंह की संयुक्त टीम ने 'ऑपरेशन हॉटस्पॉट' के तहत असम निवासी मुख्य आरोपी रियाजुल हुसैन को गिरफ्तार किया है। रियाजुल हुसैन लगातार साइबर अपराधियों को फर्जी सिम कार्ड सप्लाई करने में सक्रिय था और उसने अब तक ढाई सौ से अधिक फर्जी सिम कार्ड नूंह क्षेत्र के साइबर ठगों को उपलब्ध कराए थे। सहायक पुलिस अधीक्षक आयुष यादव के मुताबिक यह गिरफ्तारी एक पुराने मामले में हुई, जो अगस्त में दर्ज किया गया था। जब गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने नूंह-सोहना रोड पर रेवासन के पास असम निवासी एक युवक को 350 फर्जी सिम कार्ड के साथ गिरफ्तार किया था। जिसने पूछताछ में खुलासा किया कि ये सिम वह स्थानीय युवक को देने जा रहा था। जांच आगे बढ़ने पर पता चला कि ये सभी फर्जी सिम असम के गोलपारा जिले में रियाजुल हुसैन की दुकान ''रोज लाइट हाउस'' से जारी की गई थी। रियाजुल ने फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल कर ये सिम एक्टिवेट की और साइबर अपराधियों तक पहुंचाई। पुलिस जांच में वोडाफोन-आइडिया और जियो कंपनियों से प्राप्त रिकॉर्ड से पुष्टि हुई कि अधिकांश सिम रियाजुल हुसैन के पीओएस कोड से जारी हुई थी। इसके अलावा, जांच में एक फिंगरप्रिंट स्कैनर मशीन भी बरामद हुई, जिसका इस्तेमाल सिम एक्टिवेशन में किया जाता था। रियाजुल की गिरफ्तारी 4 दिसंबर को असम से हुई, जहां से उसे ट्रांजिट रिमांड पर नूंह लाया गया। उसके पास से दो मोबाइल फोन बरामद हुए। इस मामले में अब तक रियाजुल हुसैन सहित कई आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं। जबकि अन्य सह-आरोपियों की तलाश जारी है। नूंह पुलिस का कहना है कि यह कार्रवाई साइबर अपराध की जड़ों पर प्रहार है, क्योंकि फर्जी सिम कार्ड ठगी के अधिकांश मामलों में इस्तेमाल होते हैं। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि ऑनलाइन लेन-देन में सतर्क रहें और किसी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

VIDEO: महिला आरक्षित सीटों पर पुरुषों का कब्जा, अभियान का दिखा असर

13 Dec 2025

VIDEO: बुजुर्गों में अल्जाइमर और अवसाद बड़ी चुनौती, जिरियाट्रिक वार्ड की जरूरत पर दिया गया जोर

13 Dec 2025

लखनऊ में स्पोर्ट्स कॉलेज में राष्ट्रीय विद्यालयीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन

13 Dec 2025

फरीदाबाद: पैनेलिस्ट ने उद्योगपतियों को पीएम विकसित भारत योजना के बारे में दी जानकारी

13 Dec 2025

फरीदाबाद गुर्जर महोत्सव: सूरजकुंड मेला परिसर में संस्कृति का संगम, पारंपरिक नृत्य प्रदर्शित

13 Dec 2025
विज्ञापन

Weather Update: बिहार में बढ़ी ठिठुरन, पारा सात डिग्री तक पहुंचा..जानें अपने शहर का हाल

13 Dec 2025

Video : अयोध्या...मुख्य चुनाव आयुक्त पहुंचे अयोध्या, किए रामलला और हनुमानगढ़ी के दर्शन

13 Dec 2025
विज्ञापन

Video : बलरामपुर...पिता का कर्ज जमा कर बेटों ने निभाया फर्ज

13 Dec 2025

Video : रायबरेली...मुठभेड़ में दो बदमाश गिरफ्तार, बाइक से भाग रहे थे

13 Dec 2025

Bilaspur: टिपर यूनियन का धरना लगातार जारी, मांगों पर अड़ी

13 Dec 2025

शोपियां में चौथा राष्ट्रीय लोक अदालत, जनता की जबरदस्त भागीदारी

13 Dec 2025

जम्मू यूनिवर्सिटी में क्रिएटर्स समिट, नरेंद्र ठाकुर ने की अहम बातों पर चर्चा

13 Dec 2025

लखनऊ में डिफेंस एक्सपो ग्राउंड में अंतरराष्ट्रीय इंडस्ट्री एक्सपो प्रदर्शनी में पहुंचे लोग

13 Dec 2025

कानपुर: दिसंबर महीने के अंत तक नालों का पानी शोधित कर गंगा में गिराया जाएगा

13 Dec 2025

Video : रायबरेली...बदली और धुंध ने बढ़ाई किसानों की चिंता, तिलहनी-दलहल की खेती करने वाले किसान परेशान

13 Dec 2025

VIDEO: आगरा में 21 व्यापारियों का होगा सम्मान, 15 दिसंबर को व्यापार मंडल की महानगर कार्यकारिणी लेगी शपथ

13 Dec 2025

VIDEO: कहीं आपके मोबाइल में तो नहीं आई...एपीके लिखी फाइल, ठगी से बचने के लिए करें यह काम

13 Dec 2025

VIDEO: मनकामेश्वर मंदिर से निकली श्री गिरिराज जी सेवक मंडल की विशाल आमंत्रण यात्रा

13 Dec 2025

Video : लखनऊ भाजपा कार्यालय पहुंचे सीएम योगी

13 Dec 2025

बीएचयू में दीक्षांत समारोह, छात्राओं को दी गईं उपाधियां; VIDEO

वाराणसी में 2000 छात्रों ने किया वंदे मातरम् का सामूहिक गान, VIDEO

13 Dec 2025

चकबंदी अधिकारियों के यहां वादों की अधिकता से डीएम ने व्यक्त किया असंतोष, VIDEO

13 Dec 2025

पल्स पोलियो अभियान को लेकर जागरूकता रैली रवाना, VIDEO

13 Dec 2025

आठ ब्लाकों में 332 जोड़ों ने की नए जीवन की शुरुआत, VIDEO

13 Dec 2025

VIDEO: मनकामेश्वर से रावतपाड़ा तक गूंजा भक्ति का माहौल

13 Dec 2025

मंडी: प्रकाश चंद ने लडभड़ोल कॉलेज में संभाला प्राचार्य का कार्यभार, 33 वर्षों का है लंबा अनुभव

13 Dec 2025

शिमला: खेल परिसर में जिला स्तरीय रस्साकशी प्रतियोगिता शुरू, देखें वीडियो

13 Dec 2025

कचहरी में लोक अदालत का आयोजन किया गया, अधिक से अधिक मामलों को निबटाने पर दिया गया जोर

13 Dec 2025

विश्व हिंदू परिषद ने माघ मेले में किया भूमि पूजन, लगे गंगा मैया की जय के जयकारे

13 Dec 2025

Video : नए प्रदेश अध्यक्ष के इंतजार में भाजपा कार्यालय पर लगी कार्यकर्ताओं व नेताओं की भीड़

13 Dec 2025
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed