Hindi News
›
Video
›
Delhi
›
Delhi maximum temperature hits 41.8 degree new Western Disturbance to arrive on two July
{"_id":"6a412f5017f419c4350a36ba","slug":"video-delhi-maximum-temperature-hits-418-degree-new-western-disturbance-to-arrive-on-two-july-2026-06-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"भट्ठी बनी दिल्ली: रविवार के दिन इस महीने की पहली लू चली, अधिकतम तापमान 41.8 डिग्री; इस दिन से बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भट्ठी बनी दिल्ली: रविवार के दिन इस महीने की पहली लू चली, अधिकतम तापमान 41.8 डिग्री; इस दिन से बारिश
दिल्ली-एनसीआर में रविवार को भीषण गर्मी और उमस से लोग बेहाल नजर आए। दिल्ली में असल तापमान के मुकाबले गर्मी अधिक महसूस की गई। दिल्ली में अधिकतम तापमान 41.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, लेकिन हीट इंडेक्स यानी ''''महसूस होने वाला तापमान'''' 50 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। ज्यादातर इलाकों में सुबह से ही तेज धूप निकली। दिन चढ़ने के साथ धूप और तेज होती गई। धूप के चलते दिन में 11 बजे के बाद से ही लोगों का घरों से निकलना मुश्किल होने लगा। दोपहर एक-दो बजे लोगों को गर्म हवा के थपेड़ों का भी अहसास हुआ। हालांकि, बाद में कुछ स्थानों पर हल्के बादलों की आवाजाही हुई। इसके बावजूद मौसम गर्म बना रहा। इसके अलावा, रविवार के दिन इस महीने की पहली लू चली।
दिन के साथ-साथ दिल्ली में रात के तापमान में भी इजाफा हुआ है। सफदरजंग मौसम केंद्र में न्यूनतम तापमान 31.1 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। यह सामान्य से 3.2 डिग्री ज्यादा है। यह इस महीने की सबसे गर्म रात रही। इससे पहले 27 जून 30.8, 11 जून को न्यूनतम तापमान 30 डिग्री दर्ज किया गया था। इस महीने में सिर्फ तीन दिन ही ऐसे रहे हैं, जब न्यूनतम तापमान 30 या उससे ज्यादा रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में 27 जून मानसून आगमन की आधिकारिक तिथि है। इसके बावजूद दिल्ली और आसपास के इलाके से मानसून अभी काफी दूर है। इसका असर मौसम पर देखने को मिल रहा है। मानसून आगमन के दिन 16 साल में दिल्ली का तापमान सबसे ज्यादा दर्ज किया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।