{"_id":"6a40d053b29bbc9ff9088251","slug":"video-video-palsa-palya-abhayana-ka-shabharabha-577-lkha-bcaca-ka-palii-jaega-thava-2026-06-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ, 5.77 लाख बच्चों को पिलाई जाएगी दवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ, 5.77 लाख बच्चों को पिलाई जाएगी दवा
गोंडा। जिला महिला अस्पताल में रविवार को जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने शून्य से पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो रोधी दवा पिलाकर राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ किया। जनपद में 5.77 लाख बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संतलाल पटेल ने बताया कि अभियान के लिए 1,977 बूथ बनाए गए हैं, जबकि छूटे हुए बच्चों तक पहुंचने के लिए 1,171 घर-घर टीमें, 75 ट्रांजिट और 45 मोबाइल टीमें लगाई गई हैं। अभियान की निगरानी के लिए 365 सुपरवाइजर तैनात किए गए हैं।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि ईंट-भट्ठों, निर्माण स्थलों तथा प्रवासी परिवारों के बच्चों को विशेष प्राथमिकता दी जाए, ताकि कोई भी बच्चा पोलियो की दवा से वंचित न रह सके। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने पांच वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की खुराक अवश्य पिलवाएं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।