{"_id":"6a40a629ecd3347aef0283bb","slug":"video-people-troubled-by-issues-in-area-staged-unique-protest-2026-06-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: अनोखे अंदाज में जताया विरोध, जनप्रतिनिधियों की कर दी तेरहवीं; लोग बोले- 10 साल से नहीं बना नाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: अनोखे अंदाज में जताया विरोध, जनप्रतिनिधियों की कर दी तेरहवीं; लोग बोले- 10 साल से नहीं बना नाला
आगरा के जगदीशपुरा के भीमनगर में पानी, सीवर और सड़क की समस्या से जूझ रहे लोगों ने शिकायतों की सुनवाई न होने पर बृहस्पतिवार को अनोखे अंदाज में आक्रोश जताया। लोगों ने मेयर, विधायक और पार्षद की प्रतीकात्मक रूप से तेरहवीं की। प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने रोकर जनप्रतिनिधियों के लिए शोक मनाया तो युवकों ने सिर मुंडवाए। जनप्रतिनिधियों की तस्वीरों पर तेरहवीं का भोग लगाया और उन्हें अपने लिए मृत समान घोषित कर दिया। 10 साल से सीवर, सड़क और पानी का संकट झेल रहे लोगों ने विशेष राठौर के नेतृत्व में भीमनगर के नगला बेर में सड़क किनारे पंडाल लगाकर जनप्रतिनिधियों की तेरहवीं की। मेयर हेमलता दिवाकर, विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल और पार्षद विमलेश प्रजापति व अमित पटेल की तस्वीर रखकर फूलों के हार चढ़ाए। महिलाओं ने जनप्रतिनिधियों के लिए रो-रोकर शोक मनाया। विशेष राठौर सहित अन्य लोगों ने सिर मुंडवाए। जनप्रतिनिधियों के चित्रों के आगे मालपुआ, पूड़ी-सब्जी व अन्य सामग्री का भोग लगाकर सामूहिक रूप से प्रार्थना की। पंडाल लगाकर किए गए आयोजन से लोगों को हकीकत में लगा कि किसी की मौत हो गई है। महिलाओं ने रो-रोकर शोक मनाया तो वहां से निकलने वाले भी रुक गए। सिर मुंडवाने वाले विशेष राठौर ने कहा कि 10 साल से नाला नहीं बना है। किनारे पर बने मकान गिरने की हालत में हैं। घरों में सीवर का गंदा पानी भर रहा है। घरों तक पीने का पानी नहीं पहुंच रहा है। मीना देवी ने कहा कि 30 से ज्यादा शिकायतें मेयर, पार्षद और नगर आयुक्त को दे चुके हैं लेकिन निदान नहीं निकला। चुनाव जीतने के बाद मेयर हेमलता दिवाकर कभी नहीं आईं। उन्हें तीन साल से नहीं देखा है, जबकि वह दो किमी. दूर आवास विकास में ही रहती हैं। जब सीवर, पानी जैसी समस्याएं दूर नहीं कर सकते तो ऐसे जनप्रतिनिधि हमारे लिए मृत समान हैं। उनकी तेरहवीं कर दी है। अब कोई उम्मीद नहीं रखेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।