बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   vulture sat before the saint for an hour, and the saint kept gazing at it; the vulture population in

ओरछा में दिखा अनोखा नजारा: संत योगी सत्यनाथ के सामने आकर शांत भाव से बैठा दुर्लभ गिद्ध; देखें ये वीडियो

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़/ निवाड़ी Published by: टीकमगढ़ ब्यूरो Updated Sun, 28 Jun 2026 01:57 PM IST
vulture sat before the saint for an hour, and the saint kept gazing at it; the vulture population in
कहा जाता है कि संतों की करुणा और संवेदना का प्रभाव केवल मनुष्यों तक सीमित नहीं रहता, बल्कि पशु-पक्षी भी उस आत्मीयता और प्रेम को महसूस करते हैं। यह बात उस समय सच होती दिखाई दी, जब बुंदेलखंड की अयोध्या कही जाने वाली ओरछा की पावन धरती पर एक दुर्लभ गिद्ध संत योगी सत्यनाथ के सामने आकर शांत भाव से बैठ गया। संत और गिद्ध के बीच का यह मौन संवाद वहां मौजूद लोगों के लिए न केवल आश्चर्य का विषय बना, बल्कि प्रकृति और मानव के बीच के अद्भुत रिश्ते का जीवंत उदाहरण भी प्रस्तुत कर गया।

बुंदेलखंड में योगी सत्यनाथ के नाम से चर्चित संत जब ऐतिहासिक नगरी ओरछा पहुंचे, तब एक गिद्ध अचानक उनके समीप आकर बैठ गया और लंबे समय तक एकटक उनकी ओर देखता रहा। संत भी उसी शांति और करुणा के भाव से उस पक्षी को निहारते रहे। यह दृश्य देखने वाले लोगों ने इसे केवल एक संयोग नहीं, बल्कि संवेदना, विश्वास और सह-अस्तित्व का एक अद्भुत क्षण बताया। 

गौरतलब है कि ओरछा नगरी देश में गिद्ध संरक्षण के महत्वपूर्ण केंद्रों में से एक मानी जाती है। यहां की ऐतिहासिक छतरियां, मंदिर और प्राचीन इमारतें वर्षों से गिद्धों का सुरक्षित आश्रय स्थल बनी हुई हैं। वन विभाग द्वारा लंबे समय से इन विलुप्ति की कगार पर पहुंच चुके पक्षियों के संरक्षण के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। यही कारण है कि आज भी यहां कई प्रजातियों के गिद्ध देखने को मिल जाते हैं।
विशेषज्ञों के अनुसार, भारत में गिद्धों की संख्या में आई भारी गिरावट लंबे समय से चिंता का विषय रही है।

ये भी पढ़ें- Ujjain News: मावा और ड्राई फ्रूट्स से सजे श्री महाकाल, त्रिपुंड व चंद्रमा से हुआ श्रृंगार; दिए दिव्य दर्शन

एक समय लाखों की संख्या में दिखाई देने वाले गिद्ध आज बेहद सीमित संख्या में रह गए हैं। वर्ष 2021 में टीकमगढ़ जिले में हुई गिद्ध गणना के दौरान केवल 60 गिद्ध दर्ज किए गए थे। पूर्व और वर्तमान आंकड़ों को मिलाकर मध्य प्रदेश के बुंदेलखंड क्षेत्र, विशेषकर ओरछा क्षेत्र में अब मात्र 87 गिद्ध ही शेष बचे हैं।

ऐसे समय में जब प्रकृति और वन्यजीवों का अस्तित्व लगातार संकट में है, तब ओरछा में संत योगी सत्यनाथ और दुर्लभ गिद्ध के बीच का यह मौन मिलन केवल एक दृश्य नहीं, बल्कि मानव और प्रकृति के बीच प्रेम, विश्वास और सह-अस्तित्व का एक भावुक संदेश बनकर सामने आया है। यह घटना हमें याद दिलाती है कि यदि मनुष्य के भीतर करुणा और संवेदना जीवित रहे, तो प्रकृति भी उसे उसी आत्मीयता से स्वीकार करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

लखनऊ: कोल्ड स्टोर में लगी आग के बाद घरों को कराया गया खाली, तीन घंटे बाद बुझी आग

28 Jun 2026

बदायूं में बच्ची से दरिंदगी का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, चौकी इंचार्ज घायल

28 Jun 2026

लखनऊ: चिनहट इलाके में लगी भीषण आग, पूरा इलाका धुएं से भरा, जनहानि नहीं

28 Jun 2026

Ujjain: ज्येष्ठ शुक्ल चतुर्दशी पर बाबा महाकाल की भव्य भस्म आरती, चंद्रमा और त्रिपुंड से हुआ दिव्य श्रृंगार

28 Jun 2026

एक घंटे बाद दिखा हाथ तो निकाले गए रामलखन

28 Jun 2026
विज्ञापन

Meerut: क्षतिग्रस्त परतापुर फ्लाईओवर मरम्मत के बाद शुरू, ट्रक खराब होने पर वन-वे हुआ ट्रैफिक

28 Jun 2026

Meerut: लोहियानगर पुलिस और स्वाट टीम ने हत्या के प्रयास में वांछित 25 हज़ार के इनामी को किया गिरफ्तार

27 Jun 2026
विज्ञापन

Meerut: गुठली से बनेगी हरियाली: एनवायरमेंट क्लब का मेरी गुठली मेरा पेड़ अभियान शुरू, लोगो हुआ लॉन्च

27 Jun 2026

गोलू हत्याकांड: आरोपी फरार, 10 दिन में तीसरी बार हंगामा, पुलिस की हो रही फजीहत

27 Jun 2026

पोलियो मुक्त चंदौली के लिए जागरूकता रैली, डीएम ने दिखाई हरी झंडी; VIDEO

27 Jun 2026

सोनभद्र में 21 थानों में आए 198 प्रार्थना पत्र, 182 सिर्फ राजस्व के; VIDEO

27 Jun 2026

मकान की छत पर लगी आग, सामान जलकर नष्ट; VIDEO

27 Jun 2026

अमर उजाला अपराजिता के तहत बालिकाओं ने सीखे आत्मरक्षा के गुर, हर हमले का दिया जवाब; VIDEO

27 Jun 2026

नगर विधायक रत्नाकर मिश्र ने क्षतिग्रस्त रुद्रेश्वर महादेव मंदिर का किया निरीक्षण; VIDEO

27 Jun 2026

फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां आग बुझाने में जुटीं रहीं, VIDEO

27 Jun 2026

एसी में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, फायर ब्रिगेड के देर से पहुंचने पर आक्रोश; VIDEO

27 Jun 2026

कांस्य पदक विजेता खिलाड़ी को किया सम्मानित, VIDEO

27 Jun 2026

ई पंजीकरण के विरोध में वकीलों ने आठवें दिन भी किया धरना प्रदर्शन

27 Jun 2026

अधिवक्ता, बैनामा लेखकों ने बाइक रैली निकाली, एडीएम कार्यालय पर ज्ञापन सौंपा

27 Jun 2026

खिरनी इंटरचेंज पर भाकियू महाशक्ति के राष्ट्रीय अध्यक्ष और टोल कर्मियों के बीच नोकझोक, पुलिस पहुंची

27 Jun 2026

ई-रजिस्ट्री के विरोध में अधिवक्ता धरना पर बैठे, प्रदर्शन

27 Jun 2026

लखनऊ: देर रात अचानक बदला मौसम, कई इलाकों में बारिश और आंधी

27 Jun 2026

लखनऊ: कोचिंग बंदी के फैसले के विरोध में संचालक, एलडीए के सचिव विवेक श्रीवास्तव ने दिए जवाब

27 Jun 2026

Singrauli Case: बॉयफ्रेंड के साथ रची साजिश, फिर इस हाल में मिला पति... मास्टरमाइंड पत्नी ने उगला राज

27 Jun 2026

फरीदाबाद के सेक्टर-8 थाने के मालखाने से हथियार चोरी का खुलासा, 20 आरोपी गिरफ्तार

27 Jun 2026

अयोध्या: आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने राम मंदिर से जुड़े कथित चोरी के मामले को लेकर गहरी चिंता व्यक्त की है।

27 Jun 2026

अयोध्या में कुछ गड़बड़ तो हुआ है: किशोरी लाल

27 Jun 2026

देवसंस्कृति विवि में दधीचि अंगदान संकल्प अभियान, हजारों लोगों ने लिया संकल्प

27 Jun 2026

अब सिर्फ पंजीकृत फर्टिलिटी सेंटरों को ही मिलेगी आईवीएफ सामग्री

27 Jun 2026

VIDEO: 'जो राम के नहीं हुए वो जनता के क्या होंगे', डिंपल यादव का सरकार पर हमला; बोलीं- 25 हजार स्कूल हुए बंद

27 Jun 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed