Hindi News
›
Video
›
Delhi
›
In the national trade conference, traders announced trade boycott with Turkey and Azerbaijan
{"_id":"682704644165b025af07ec40","slug":"video-in-the-national-trade-conference-traders-announced-trade-boycott-with-turkey-and-azerbaijan-2025-05-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"पाक का साथ देकर बुरा फंसे तुर्किए और अजरबैजान, राष्ट्रीय व्यापार सम्मेलन में व्यापारियों ने किया बायकॉट का एलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाक का साथ देकर बुरा फंसे तुर्किए और अजरबैजान, राष्ट्रीय व्यापार सम्मेलन में व्यापारियों ने किया बायकॉट का एलान
पाकिस्तान का साथ देने वाले तुर्किए और अजरबैजान को भारत में बहिष्कार का सामना करना पड़ रहा है। राष्ट्रीय व्यापार सम्मेलन में व्यापारियों ने तुर्की व अजरबैजान से व्यापार बहिष्कार का संकल्प लिया है। दिल्ली में शुक्रवार को कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) की ओर से आयोजित राष्ट्रीय व्यापार सम्मेलन में देशभर से आए 125 से अधिक शीर्ष व्यापारिक नेताओं ने हिस्सा लिया।
सम्मेलन में सर्वसम्मति से यह ऐतिहासिक संकल्प लिया गया कि भारत का व्यापारिक समुदाय तुर्की और अजरबैजान के साथ हर प्रकार के व्यापार एवं व्यावसायिक संबंधों का पूर्ण बहिष्कार करेगा। व्यापारियों ने कहा कि इन देशों की भारत विरोधी नीतियों के चलते यह निर्णय लिया गया है। इस दौरान चांदनी चौक से सांसद प्रवीण खंडेलवाल एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी मौजूद रही ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।