Hindi News
›
Video
›
Delhi
›
Theft of Jewelry Worth Lakhs from His Own Grandfather in Delhi
{"_id":"6a084cf75f8abfa06d083439","slug":"video-theft-of-jewelry-worth-lakhs-from-his-own-grandfather-in-delhi-2026-05-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में अपने ही दादा के लाखों के गहनों की चोरी, युवक ने दोस्त के साथ मिलकर वारदात को दिया अंजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में अपने ही दादा के लाखों के गहनों की चोरी, युवक ने दोस्त के साथ मिलकर वारदात को दिया अंजाम
दिल्ली में द्वारका के बिंदापुर इलाके में एक युवक ने लालच में आकर दोस्त की मदद से दादा के कमरे में रखे लाखों के गहने पार कर दिया। चोरी की वारदात को अंजाम देने के लिए उसने अपने दोस्त 19 साल के आकाश यादव को घर की चाबी सौंप दी थी। चोरी करने के बाद आरोपियों ने चांदी के गहने को करोलबाग के एक ज्वेलर को बेचकर उससे लाखों रुपये ले लिए लेकिन पुलिस की जांच में सीसीटीवी कैमरे ने अहम भूमिका निभाई। फुटेज की मदद से पुलिस ने चोरी करने वाले आरोपी तक पहुंची और उसे गिरफ्तार कर साजिश का पर्दाफाश कर दिया। पुलिस ने मुख्य आरोपी 20 साल के हर्ष प्रसाद और ज्वेलर 54 साल के राजेश कुमार कटारिया को भी गिरफ्तार कर लिया है। इनके कब्जे से पुलिस ने 2.433 किलोग्राम पिघली हुई चांदी की सिल्ली, 5.58 लाख रुपये नकद, सोने-चांदी के गहने और पुराने दुर्लभ सिक्के बरामद किए हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।