Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Ambala News
›
A state-level demonstration will be held in Panchkula, said Abhay Singh Chautala in Hisar.
{"_id":"698209b0c2556f190700473d","slug":"video-a-state-level-demonstration-will-be-held-in-panchkula-said-abhay-singh-chautala-in-hisar-2026-02-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"पंचकूला में होगा राज्य स्तरीय प्रदर्शन, हिसार में बोले अभय सिंह चौटाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचकूला में होगा राज्य स्तरीय प्रदर्शन, हिसार में बोले अभय सिंह चौटाला
इंडियन नेशनल लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय सिंह चौटाला ने कहा कि प्रदेश के लगभग 75 हजार बुजुर्गाें की पेंशन काटी गई है। नवंबर 2026 से सभी पात्र बुजुर्गों को 3200 प्रतिमाह बुढ़ापा पेंशन नहीं दी गई तो 20 फ़रवरी को पंचकूला में राज्य-स्तरीय विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। अगस्त सितंबर 2025 में खराब हुई फसलों का मुआवजा अब तक लंबित है। किसानों को डीएपी-यूरिया नहीं दिया जा रहा। पार्टी इन सभी मुद्दों को लेकर गांव-गांव और जिले-जिले में आंदोलन तेज करेगी।
हिसार स्थित ताऊ देवी लाल सदन में बैठक मंगलवार को आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए अभय सिंह चौटाला ने कहा कि जननायक चौधरी देवीलाल की ओर से बुजुर्गों के स्वाभिमान और सम्मान के लिए शुरू की गई बुढ़ापा पेंशन योजना को वर्तमान सरकार ने आय सीमा और जटिल नियमों के नाम पर कमजोर कर दिया है। उन्होंने कहा कि युवाओं में बढ़ता उत्साह प्रदेश में आने वाले राजनीतिक परिवर्तन का स्पष्ट संकेत है। पार्टी युवाओं को रोजगार दिलाने और नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रखने के लिए ठोस रणनीति के साथ आगे बढ़ रही है। पर्यावरण संरक्षण के नाम पर चल रहे भूमि विवाद पर चिंता जताते हुए अभय चौटाला ने कहा कि जिस प्रकार राजस्थान में सोलर प्रोजेक्ट्स के नाम पर किसानों की जमीनों को लेकर संकट पैदा हुआ है वैसी ही स्थिति हरियाणा में भी बनाई जा रही है।किसानों की उपजाऊ भूमि को कॉर्पोरेट घरानों को सौंपने के किसी भी प्रयास का पुरजोर विरोध करेगी।।
बैठक में प्रदेश अध्यक्ष राम पाल माजरा, पूर्व मंत्री सम्पत सिंह, पूर्व मंत्री शेर सिंह बड़सामी, डबवाली विधायक आदित्य सिंह चौटाला, महिला प्रदेश अध्यक्ष सुनैना चौटाला, राष्ट्रीय संगठन सचिव उम्मेद सिंह लोहान, प्रकाश भारती, जसबीर सिंह ढिल्लों, सतबीर सिंह सिसाय, जिला प्रवक्ता विनोद कसवां एडवोकेट उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।