{"_id":"6981b86167fe9f8af60e6b68","slug":"video-ayathhaya-ma-10-sa-28-faravara-taka-calga-failraya-abhayana-2026-02-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"अयोध्या में 10 से 28 फरवरी तक चलेगा फाइलेरिया अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या में 10 से 28 फरवरी तक चलेगा फाइलेरिया अभियान
राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम को लेकर अयोध्या के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर देवेंद्र कुमार ने पत्रकार वार्ता कर अभियान की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह अभियान जिले के तारुन और मया बाजार ब्लॉक में 10 फरवरी से 28 फरवरी तक चलाया जाएगा। तारुन में दो लाख 56 हजार व माया बाजार में 2 लाख 37 हजार लोगों तक दवाई पहुंचने का रखा गया लक्ष्य। अभियान में दवा सेवन कराने वाली 495 टीम को लगाया गया। अभियान के तहत 2 वर्ष से 15 वर्ष आयु वर्ग के लोगों को फाइलेरिया से बचाव के लिए दवाइयों का सेवन कराया जाएगा।
सीएमओ ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर दवाइयां खिलाएंगी। इससे न केवल पहले से फाइलेरिया से पीड़ित मरीजों के रोग पर नियंत्रण होगा, बल्कि आने वाली पीढ़ियों में इस बीमारी का खतरा भी कम होगा। बाहर की दवाइयां लिखे जाने के सवाल पर सीएमओ ने कहा कि सरकार की ओर से पर्याप्त मात्रा में दवाइयां उपलब्ध कराई जा रही हैं, इसलिए चिकित्सक सरकारी दवाइयां ही लिखें। जो दवाइयां उपलब्ध न हों, उन्हें जन औषधि केंद्र से लिखने की अपील की गई।
सरकारी अस्पतालों से मरीजों को निजी चिकित्सालय भेजने की शिकायतों पर उन्होंने कहा कि सभी चिकित्सकों को पत्र भेजकर चेतावनी दी जाएगी और दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई होगी। साथ ही मरीजों से किसी भी समस्या पर विभागीय नंबर पर संपर्क करने की अपील की गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।