{"_id":"6981ba572bcb7073030dd8b5","slug":"gorakhpur-news-together-with-his-wife-he-murdered-his-girlfriend-know-the-whole-matter-2026-02-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: पत्नी संग मिलकर की प्रेमिका की हत्या...जानें पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: पत्नी संग मिलकर की प्रेमिका की हत्या...जानें पूरा मामला
Video Published by: पंखुड़ी श्रीवास्तव Updated Tue, 03 Feb 2026 02:35 PM IST
गोरखपुर के पीपीगंज थाना क्षेत्र में हत्या कर फेंका गया शव मुंबई की युवती प्रिया का था। पुलिस की जांच के मुताबिक, युवती का प्रेम प्रसंग सहजनवां इलाके के एक शादीशुदा युवक विजय के साथ चल रहा था। युवती शादी का दबाव बना रही थी। युवक ने पीछा छुड़ाने के लिए पत्नी संध्या के साथ मिलकर युवती की हत्या कर दी। शव की पहचान छिपाने के लिए चेहरा ईंट से कूच दिया। इसके बाद उसे निर्वस्त्र करके झाड़ियों में फेंक दिया। पुलिस दंपती विजय-संध्या समेत तीन आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस सोमवार को घटना का पर्दाफाश करेगी।''पुलिस जांच के अनुसार, सहजनवां थाना क्षेत्र के मारड़ पाली गांव का निवासी विजय मुंबई में प्राइवेट नौकरी करता था। वहां उसकी मुलाकात प्रिया नामक युवती से हुई थी। दोनों के बीच प्रेम संबंध बने। दोनों लिव इन में भी रहने लगे। प्रिया जब शादी करने और घर ले चलने का दबाव बनाने लगी तब विजय उसे छोड़कर मुंबई से भाग आया था। यहां आने पर कुछ दिन तक बातचीत करता रहा। प्रेमी को पीछा छुड़ाता देख प्रिया उसकी तलाश करते हुए पीपीगंज पहुंच गई।
यहां आने के बाद उसे पता चला कि विजय शादीशुदा है और उसके दो बच्चे भी हैं। हालांकि प्रिया उसकी दूसरी पत्नी बनने को तैयार थी, लेकिन उसकी पहली पत्नी संध्या को यह मंजूर नहीं था। आरोप है कि घर में कलह बढ़ने पर विजय और उसकी पत्नी संध्या ने मिलकर युवती की हत्या की साजिश रची। इसके तहत विजय प्रिया को ससुराल लेकर गया और वहां उसे खूब शराब पिलाई गई। फिर अपने साले के साथ स्कूटी पर उसे ले जाकर गला दबाया और चेहरे को ईंट से कूंच दिया।
इसके बाद शव को निर्वस्त्र कर पीपीगंज थाना क्षेत्र के गोबरहिया नाले के पुल के नीचे झाड़ियों में फेंक दिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी जानते थे कि कपड़े और अन्य सामान से पुलिस पहचान कर सकती है। इसके बाद दोनों वहां से भाग निकले।
शव मिलने के बाद पुलिस ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू की। पीपीगंज कस्बे में इलाहाबाद बैंक के सामने लगे कैमरे में नीली स्कूटी पर दो संदिग्ध युवक कैद हो गए। यही फुटेज पुलिस के लिए अहम कड़ी साबित हुई। दरअसल, पुलिस ने जब सीसीटीवी फुटेज की जांच शुरू की तो वारदात वाली रात करीब 11:20 बजे एक नीली स्कूटी पर तीन लोग जाते दिखे, जबकि वापसी में करीब 12 बजे केवल दो लोग ही लौटे। इन्हें संदिग्ध मानकर पुलिस ने गहनता से जांच शुरू की।
इसके बाद पुलिस आरोपियों तक पहुंच गई। बताया जा रहा है कि पूछताछ में आरोपी ने वारदात कबूल कर ली। इसके बाद पुलिस ने युवती के परिजनों से संपर्क कर वारदात की जानकारी दी। पुलिस ने कहा कि मुंबई से प्रिया के परिवार के आने के बाद पोस्टमार्टम कराया जाएगा और हत्या की पूरी साजिश का पर्दाफाश होगा। इस बीच आरोपियों से पूछताछ जारी है।
मुंबई की युवती की हत्या में पुलिस की जांच में पता चला कि आरोपी विजय ने प्रिया को गांव में न रखकर पीपीगंज में किराए के एक मकान में ठहराया था। हत्या के बाद शव को ठिकाने लगाने के लिए विजय ने रेलवे में तैनात अपने ससुर की स्कूटी का इस्तेमाल किया। यहीं नहीं लौटते समय प्रिया के कपड़े अलग कर नदी किनारे फेंक दिए ताकि पुलिस और परिजन उसकी पहचान न कर सकें।
पुलिस ने इस मामले में विजय की पत्नी संध्या और उसकी साली को भी हिरासत में लिया है। उसकी साली पीपीगंज में ब्यूटी पार्लर संचालित करती है। पूछताछ से पता चला है कि हत्या की साजिश में केवल विजय ही नहीं, बल्कि अन्य लोग भी शामिल थे। वहीं किराए के कमरे में युवती को रखने के दौरान आरोपी ने उसका आधार कार्ड बनवाने और शादी का झांसा दिया था
विजय की शादी 10 साल पहले पीपीगंज वार्ड नंबर पांच सपहिया निवासी संध्या से हुई थी। उसके दो बच्चे हैं। आठ साल की बेटी और दो साल का बेटा है। विजय की सास यशोदा को जब वारदात की जानकारी हुई तो वह सदमे में आ गईं। पहले तो वह कुछ भी बताने से इन्कार करती रहीं, लेकिन बाद में फफक कर रो पड़ीं। उनका कहना है कि बेटी और दामाद की नादानी के चलते उनके दोनों मासूम बच्चों का अब भविष्य भी खतरे में पड़ गया है।
मामले पर सीओ कैंपियरगंज अनुराग सिंह ने कह- दंपती समेत तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। शव की शिनाख्त के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।