{"_id":"6981ba58cd2b146bab0a2521","slug":"video-brabka-ma-yajasa-ka-nae-nayama-ka-khalfa-savaranae-aarama-na-kaya-paratharashana-2026-02-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"बाराबंकी में यूजीसी के नए नियमों के खिलाफ सवर्ण आर्मी ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाराबंकी में यूजीसी के नए नियमों के खिलाफ सवर्ण आर्मी ने किया प्रदर्शन
बाराबंकी में मंगलवार को यूजीसी के नए नियमों के विरोध में सवर्ण आर्मी ने जिलाधिकारी कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया। प्रशासन को ज्ञापन सौंपा।
प्रदर्शन के दौरान संगठन के पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि यूजीसी के नए नियमों में समाज को दो हिस्सोंशोषक और शोषितमें बांटने का प्रयास किया गया है। उनका कहना था कि नियमों के प्रभाव से यह संदेश जाता है कि सवर्ण समाज को शोषक के रूप में प्रस्तुत किया जा रहा है, जो पूरी तरह अनुचित और भ्रामक है।
सवर्ण आर्मी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि ऐसे नियम सामाजिक समरसता को तोड़ने वाले हैं और इससे समाज में अनावश्यक वैमनस्य पैदा होगा। संगठन ने यूजीसी से नियमों पर पुनर्विचार की मांग करते हुए चेतावनी दी कि यदि इन्हें वापस नहीं लिया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
प्रदर्शन के दौरान जिलाधिकारी कार्यालय परिसर में कुछ देर तक नारेबाजी भी हुई, हालांकि स्थिति पूरी तरह शांतिपूर्ण रही। जिलाध्यक्ष राहुल वाजपेई ने बताया कि इसे लेकर संगठन आर पार की लड़ाई लड़ेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।