Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Ambala News
›
Kavyansh from Ambala met with the Prime Minister and asked questions about building a developed India.
{"_id":"69820991d9f872dd6c046590","slug":"video-kavyansh-from-ambala-met-with-the-prime-minister-and-asked-questions-about-building-a-developed-india-2026-02-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"प्रधानमंत्री से मिले अंबाला के काव्यांश, विकसित भारत बनाने को पूछा प्रश्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानमंत्री से मिले अंबाला के काव्यांश, विकसित भारत बनाने को पूछा प्रश्न
परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम के तहत अंबाला के शहजादपुर स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल के छात्र काव्यांश ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से दिल्ली में पीएम निवासी में मुलाकात की। इस दौरान पीएम का अनौपचारिक और दोस्ताना अंदाज देखकर छात्र दंग रह गए। काव्यांश बताते हैं कि उन्हें नहीं पता था कि पीएम इस कार्यक्रम में आएंगे या नहीं। प्रधानमंत्री आवास पर ब्रेसफास्ट का कार्यक्रम था, जैसे ही कार्यक्रम शुरू होना था वैसे ही पीएम अचानक से ब्रेकफास्ट पर पीछे की तरफ से आए। उन्हें देखकर समझ ही नहीं आ रहा था कि पीएम आखिरकार हमारे सामने थे। उन्होंने विद्यार्थियों से बात की तो वह एक राजनेता के तौर पर नहीं बल्कि एक शिक्षक, एक दोस्त की तरफ वह बात करते नजर आए। उनसे बात कर हमें लग रहा था कि हम उनसे पहले भी मिल चुके हैं। इसी दौरान पीएम ने काव्यांश की तरफ इशारा कर कहा कि हरियाणा लड़के तमु इधर आओ और लाफिंग योग कर के दिखाओ। इसके बाद माहौल से घबराहट एक दम चली गई और सभी मेरे साथ हंसने लगे।
उन्होंने सभी विद्यार्थियों से खाने के बारे में अनुभव पूछा। काव्यांश कहते हैं कि मैंने कभी सोचा नहीं था कि मैं पीएम निवास तक जा सकता हूं। मैं भाग्यशाली रहा। यह कार्यक्रम तीन से चार घंटे चलना था जोकि तीन से चार सेग्मेंट में होना था। पीएम ने देश को विकसित भारत बनाने के लिए सुझाव भी पूछे। काव्यांश ने बताया कि हमने अधिकांश प्रश्न परीक्षा की तैयारियों से जुड़े पूछे। परीक्षा की तैयारी के लिए तनाव को कम करने, प्रेरित कैसे रहने, स्किल और शिक्षा में क्या अधिक महत्वपूर्ण है इस पर चर्चा की गई। काव्यांश ने बताया कि 22 जनवरी को देश के विभिन्न राज्यों से 36 बच्चे पीएम आवास पहुंचे थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।