Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Ambala News
›
Civil Defence Training Camp in Ambala; A huge crowd of youth gathered and said- If we get a chance, we will kill the enemy by entering inside
{"_id":"68203b409ee35d1527057efa","slug":"video-civil-defence-training-camp-in-ambala-a-huge-crowd-of-youth-gathered-and-said-if-we-get-a-chance-we-will-kill-the-enemy-by-entering-inside-2025-05-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"अंबाला में सिविल डिफेंस ट्रेनिंग कैंप; उमड़ा युवाओं का सैलाब, बोले-मौका मिले तो दुश्मन को भीतर घुसकर मारेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंबाला में सिविल डिफेंस ट्रेनिंग कैंप; उमड़ा युवाओं का सैलाब, बोले-मौका मिले तो दुश्मन को भीतर घुसकर मारेंगे
भारत-पाकिस्तान के बॉर्डर पर हुए तनाव के चलते जिला प्रशासन द्वारा लगाए गए सिविल डिफेंस ट्रेनिंग कैंप में रविवार युवाओं का सैलाब उमड़ा। सैंकड़ों की संख्या में देश भक्ति का जोश लेकर पहुंचे युवाओं ने एक-दूसरे से आगे आकर आवेदन किया।
अंबाला कैंट के एसडी कॉलेज व सिटी की नई अनाजमंडी में लगे दोनों कैंप भारत माता की जय... व जय श्री राम के जयकारों से गूंज उठे।
युवा बोले कि मौका मिले तो दुश्मन को भीतर घुसकर मारेंगे। हालांकि प्रशासन की तरफ से युद्ध के हालात खत्म होने की बात कहीं। लेकिन फिर भी युवाओं को आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए ट्रेनिंग दी गई कि आखिर कैसे बम फटने या फिर बिल्डिंग गिरने पर खुद के बचाव के साथ-साथ लोगों की मदद करनी है।
युवाओं के जोश को देखते हुए सभी के रजिस्ट्रेशन किए गए और कहा गया कि जब भी जरूरत होगी तो वह उन्हें प्राथमिकता पर रखकर बुलाया जाएगा। इस ट्रेनिंग कैंप में एसडीएम, डीएसपी सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।