{"_id":"69d51d7ad5f36cebad09411e","slug":"video-gas-crisis-in-railway-mess-2026-04-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"अंबाला: रेलवे मैस में गैस संकट, अब बिजली से पक रहा रनिंग स्टाफ का खान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंबाला: रेलवे मैस में गैस संकट, अब बिजली से पक रहा रनिंग स्टाफ का खान
अंबाला रेल मंडल ने गैस सिलिंडरों की किल्लत से निपटने के लिए रनिंग स्टाफ की मैस में बड़ा बदलाव किया है। अब रसोई में गैस के बजाय बिजली चलित संयंत्रों का इस्तेमाल किया जा रहा है। इस कदम से रोजाना होने वाली 10 सिलिंडरों की खपत घटकर महज दो रह गई है। हालांकि, इस बदलाव का सीधा असर कर्मचारियों की थाली पर पड़ा है। बिजली चूल्हों की सीमित क्षमता के कारण मेन्यू से परोंठे, छोले और राजमा जैसे पसंदीदा व्यंजन हटा दिए गए हैं। वर्तमान में करीब 450 कर्मचारियों के लिए केवल रोटी और साधारण सब्जियां ही बिजली पर तैयार की जा रही हैं। अधिकारियों के अनुसार, भारी व्यंजनों को पकाने में गैस की अधिक खपत होती है। इसके चलते फिलहाल इनका निर्माण रोक दिया गया है। फिलहाल सुबह के नाश्ते से लेकर रात के खाने तक की जिम्मेदारी बिजली उपकरणों पर टिकी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।