{"_id":"69bfcfbedad8286a4a03d05f","slug":"video-minister-anil-vij-praised-pm-modi-foreign-policy-in-ambala-2026-03-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"अंबाला में मंत्री अनिल विज का बयान: पीएम मोदी की विदेश नीति की सराहना, कहा- तिरंगा बना जहाजों की ढाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंबाला में मंत्री अनिल विज का बयान: पीएम मोदी की विदेश नीति की सराहना, कहा- तिरंगा बना जहाजों की ढाल
अंबाला। हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रभावी विदेश नीति की जमकर सराहना की है। मध्य पूर्व (मिडल ईस्ट) में जारी भारी तनाव के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे तेल और गैस के जहाजों की सुरक्षित वापसी को विज ने भारत की बड़ी कूटनीतिक जीत बताया है। मीडिया से बातचीत और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट के जरिए विज ने कहा कि इस समय मध्य पूर्व में युद्ध जैसी स्थिति है, जिसे देखते हुए दुनिया के कई देशों के सैंकड़ों जहाज स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के पास फंसे हुए हैं। विज ने दावा किया कि वैश्विक संकट के इस दौर में जिन जहाजों पर भारत का तिरंगा लगा है, उन्हें वहां से सुरक्षित निकलने की अनुमति मिल रही है। उन्होंने बताया कि इस जलमार्ग से कुछ जहाज सुरक्षित बाहर निकल चुके हैं, जबकि शेष 22 जहाजों को निकालने के प्रयास युद्धस्तर पर जारी है। अनिल विज ने प्रधानमंत्री को सलाम करते हुए कहा कि यह मोदी सरकार के अंतरराष्ट्रीय रसूख का ही परिणाम है कि आज दुनिया भारत की ओर उम्मीद की नजरों से देख रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।