{"_id":"69bf80e8d84f2a61b904a61d","slug":"video-fugitive-sarabjit-singh-arrested-in-amritsar-2026-03-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"अमृतसर: भगोड़ा सरबजीत सिंह मॉर्निंग रेड में गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृतसर: भगोड़ा सरबजीत सिंह मॉर्निंग रेड में गिरफ्तार
Ankesh Kumar
Updated Sun, 22 Mar 2026 11:10 AM IST
Link Copied
अमृतसर पुलिस के पीओ (Proclaimed Offender) स्टाफ ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए चोरी के कई मामलों में अदालत द्वारा भगोड़ा घोषित आरोपी सरबजीत सिंह उर्फ साहिल को गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई कमिश्नर पुलिस गुरप्रीत सिंह भुल्लर, डीसीपी आरपीएस सिद्धू और एसीपी हरमिंदर सिंह संधू के दिशा-निर्देशों पर की गई।
पीओ स्टाफ के इंचार्ज हरीश कुमार के अनुसार पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर गुमटाला रोड क्षेत्र में सुबह तड़के छापेमारी कर आरोपी को काबू किया। सरबजीत सिंह को माननीय सीजीएम सिमरनजीत कौर की अदालत द्वारा 6 मार्च 2026 को भगोड़ा घोषित किया गया था।
जांच के दौरान पता चला कि आरोपी के खिलाफ थाना कैंटोनमेंट में चोरी के तीन मामले और चार कलंदरे दर्ज हैं। पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि वह पहले अपने साथियों के साथ मिलकर एक गिरोह बनाकर घरों में चोरी करता था। गिरोह के अन्य तीन सदस्य अब मर चुके हैं और यह चौथा सदस्य लंबे समय से फरार चल रहा था।
पुलिस के अनुसार आरोपी नशे का आदी हो गया था और अपनी लत पूरी करने के लिए चोरी की वारदातों को अंजाम देता था। हालांकि वह अब दिहाड़ी मजदूरी करने का दावा कर रहा था, लेकिन कानूनी कार्रवाई से बचने के लिए लगातार पेशियों से गैरहाजिर रहता था।
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई के लिए थाना कैंटोनमेंट के हवाले कर दिया है, जहां उसे अदालत में पेश किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।