{"_id":"69bf7e2fd97df391fb0a39ae","slug":"video-on-world-water-day-namami-gange-undertook-cleaning-of-ganges-water-2026-03-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"विश्व जल दिवस पर नमामि गंगे ने की गंगा जल की सफाई, VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विश्व जल दिवस पर नमामि गंगे ने की गंगा जल की सफाई, VIDEO
देश की धर्मपरायण जनता से गंगाजल के लिए जनभागीदारी व जागरूकता का आवाह्न करते हुए नमामि गंगे के स्वयंसेवी सदस्यों ने विश्व जल दिवस के अवसर पर दशाश्वमेध घाट पर गंगाजल की सफाई की। गंगा जल को प्रदूषित कर रही सामग्रियों को निकालकर संदेश दिया कि स्वच्छ जल का सेवन एक स्वस्थ और सुरक्षित जीवन का आधार है। 'स्वच्छ जल-स्वस्थ समुदाय' के उद्घोष के बीच जल संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए गंगा तट पर नागरिकों के साथ मानव श्रृंखला बनाई गई। हाथ से हाथ जोड़कर नदियों, तालाबों और भूजल को बचाने का संकल्प लिया गया। मानव श्रृंखला के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि जल सुरक्षा एक साझा जिम्मेदारी है। आयोजन का नेतृत्व करते हुए नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक नगर निगम के स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर राजेश शुक्ला ने कहा कि विश्व जल दिवस न केवल जल संरक्षण का संदेश देता है, बल्कि जल संकट से निपटने के लिए जमीनी स्तर पर कार्रवाई के लिए भी प्रेरित करता है। यह दिवस हमें पानी के जिम्मेदार उपयोग और भविष्य की पीढ़ियों के लिए इसे बचाने की याद दिलाता है। आयोजन के दौरान महानगर सहसंयोजक सारिका गुप्ता, महानगर सहसंयोक बीना गुप्ता, पंकज अग्रहरि, रुबी गुप्ता, अजीत पांडेय, शिल्पी पांडेय, राखी पांडेय एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।