{"_id":"69bf8251d5a5ed4b200c4043","slug":"video-amar-ujala-foundation-organizes-voluntary-blood-donation-camp-in-badli-bahadurgarh-2026-03-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"बहादुरगढ़ के बादली में अमर उजाला फाउंडेशन के स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहादुरगढ़ के बादली में अमर उजाला फाउंडेशन के स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित
रविवार को ‘अमर उजाला फाउंडेशन’ की ओर से शैक्षिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें नेशनल कैंसर संस्थान की ब्लड बैंक ने भाग लिया। सेवा संकल्प और उत्साह के साथ कैंसर रोगियों की मदद को समर्पित शिविर में युवाओं और महिलाओं की सक्रिय भागीदारी रही। ‘अमर उजाला फाउंडेशन’ के शिविर का उद्घाटन शिक्षा रथ संस्था के अध्यक्ष मनोज गुलिया और निदेशक कर्मवीर ने किया और रक्तदाताओं को बेज लगाकर उत्साहवर्धन किया। कर्मवीर ने बताया कि जरूरतमंदों की जान बचाने को ‘अमर उजाला फाउंडेशन’ की पहल अत्यंत सराहनीय है। लोगों के पंजीकरण, जांच और रक्तदान की अलग-अलग स्थानों पर व्यवस्था की गई। मनोज गुलिया ने रक्तदान के महत्व को समझाते हुए कहा कि हम सभी रक्तदान करने का संकल्प लें और समाज में एक नई शुरुआत करें। इस अवसर पर ललित, अमित संजीव(राधे) और एम्स बाढ़सा से डाक्टर राहुल की टीम उपस्थित रही।
सभी रक्तदाताओं को दिए गए प्रमाण पत्र
शिविर के सभी रक्तदाताओं को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से प्रमाणपत्र, ब्लड बैंक की ओर से डोनर कार्ड देकर सम्मानित किया गया। रक्तदानियों ने इस पहल की सराहना की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।