Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Fatehabad News
›
Central Vigilance Commission will now investigate the construction work of the Jakhal railway underpass in Fatehabad
{"_id":"69bf82582a7b02cb520c99be","slug":"video-central-vigilance-commission-will-now-investigate-the-construction-work-of-the-jakhal-railway-underpass-in-fatehabad-2026-03-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद में जाखल रेलवे अंडरपास के निर्माण कार्य की अब जांच करेगा केंद्रीय सतर्कता आयोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद में जाखल रेलवे अंडरपास के निर्माण कार्य की अब जांच करेगा केंद्रीय सतर्कता आयोग
पिछले लंबे समय से निर्माणधीन रेलवे अंडरपास की जांच अब केंद्रीय सतर्कता आयोग व प्रधानमंत्री कार्यालय तक पहुंच गई है। इस बात की पुष्टि इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स कॉउंसिल के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ राजेश शर्मा ने रविवार को अपने कार्यालय में की है।
बता दें कि इस अंडरपास का निर्माण कार्य टोहाना से पूर्व में विधायक रहे सुभाष बराला ने वर्ष 2017 में इसका शिलान्यास कर इसका कार्य शुरू करवाया था। अचरज की बात है कि अब तक इस रेलवे अंडरपास का कार्य निर्माणधीन है। करीबन 9 वर्ष का समय बीतने पर भी इसका कार्य पूरा न हो सका।
जिसके चलते इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स कॉउंसिल के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ राजेश शर्मा ने इसकी एक शिकायत बीते फरवरी माह में रेल मंत्रालय को भेजकर जांच करवाने को लेकर पत्र लिखा था। जिसमे उन्होंने कहा था कि इस रेलवे अंडरपास के निर्माण में अब तक 15 करोड़ से अधिक का खर्च आ चुका है परंतु फिर भी निर्माणधीन कार्य अभी तक अधूरा है। उन्होंने बताया कि इस कार्य मे पूरे तरीके से जांच करवाई जाए ताकि इस पर खर्च हुए जनता के पैसे की बर्बादी करने वालो पर कानूनी कार्यवाही हो सके। डॉ शर्मा ने बताया कि इस अंडरपास का अभी तक उद्धघाटन तक नही हुआ है परंतु इसका पेच वर्क का कार्य भी करवाया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि इस मामले की जांच के लिए उन्होंने केंद्र सरकार को लिखा था, जोकि अब इसकी शिकायत प्रधानमंत्री कार्यालय के साथ साथ केंद्रीय सतर्कता आयोग में भी इसकी शिकायत दर्ज हो चुकी है। उन्होंने कहा कि जनता के पैसे की सीधे तौर पर बर्बादी हुई है। डॉ शर्मा ने कहा कि अब इसकी जांच केंद्रीय नेतृत्व के पास जाने से उन्हें पूरी उम्मीद है कि अब इस मामले में पूरी तरह से पटाक्षेप होगा। उन्होंने कहा कि इस पूरे निर्माणकार्य की जांच की जाए ताकि भ्रष्टाचार सामने आ सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।