Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Ambala News
›
Two accused arrested in connection with robbery of elderly woman in Karnal Colony, Barara
{"_id":"6a212f37f7c64736fb0ee438","slug":"video-two-accused-arrested-in-connection-with-robbery-of-elderly-woman-in-karnal-colony-barara-2026-06-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"अंबाला: बराड़ा की करनाल कॉलोनी में बुजुर्ग महिला से लूट के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंबाला: बराड़ा की करनाल कॉलोनी में बुजुर्ग महिला से लूट के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार
बराड़ा की करनाल कॉलोनी में 28 मई को दिनदहाड़े बुजुर्ग महिला के घर में घुसकर लूटपाट और स्नैचिंग करने वाले बदमाशों के साथ बुधवार देर शाम पुलिस व सीआईए नारायणगढ़ की मुठभेड़ हो गई। बराड़ा फ्लाईओवर (रेलवे पुल) के पास हुई इस मुठभेड़ में पुलिस की जवाबी फायरिंग में दो बदमाशों के पैरों में गोली लगी है। पुलिस ने दोनों को मौके पर ही दबोच लिया और उनके कब्जे से दो देसी तमंचे भी बरामद किए हैं। वहीं, इस पूरी वारदात का मास्टरमाइंड और इनका तीसरा साथी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।
सीआईए नारायणगढ़ को गुप्त सूचना मिली थी कि 28 मई को 70 वर्षीय विद्या देवी के घर में घुसकर सोने की बालियां और अंगूठी लूटने वाले आरोपी इलाके में ही घूम रहे हैं और किसी अन्य वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं। सूचना के आधार पर सीआईए और पुलिस टीम ने बराड़ा रेलवे पुल के पास नाकाबंदी कर घेराबंदी की। खुद को पुलिस से घिरता देख बदमाशों ने भागने की कोशिश की और पुलिस टीम पर फायरिंग का प्रयास किया। गनीमत रही कि बदमाशों के तमंचे से गोली नहीं चली। इसके बाद जवाबी कार्रवाई में पुलिस द्वारा की गई फायरिंग में दो आरोपियों के पैरों में गोली लग गई और वे घायल होकर गिर पड़े।
पकड़े गए दोनों आरोपी उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। इनमें से एक की पहचान उधम सिंह (28) और दूसरे की पहचान ऋतिक (19) के रूप में हुई है। पुलिस तीसरे फरार साथी और मास्टरमाइंड दिलीप सिंह की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।