Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Bhiwani News
›
14 grievances were placed before the District Public Relations and Grievance Redressal Committee meeting in Bhiwani; instructions were issued to procure a report from PGI within one week.
{"_id":"69bbd1ebeae5dd4b840fade1","slug":"video-14-grievances-were-placed-before-the-district-public-relations-and-grievance-redressal-committee-meeting-in-bhiwani-instructions-were-issued-to-procure-a-report-from-pgi-within-one-week-2026-03-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"भिवानी में जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक रखे 14 परिवाद, पीजीआई से एक सप्ताह में रिपोर्ट मंगवाने के दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भिवानी में जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक रखे 14 परिवाद, पीजीआई से एक सप्ताह में रिपोर्ट मंगवाने के दिए निर्देश
पंचायत भवन में वीरवार को जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता डीसी साहिल गुप्ता ने की। बैठक में कुल 14 परिवाद रखे गए, इनमें छह परिवाद पुराने और आठ नए परिवाद रखे गए। डीसी ने सभी परिवादों की सुनवाई की और उनके समाधान के लिए संबंधित विभागों को जरूरी निर्देश दिए।
उन्होंने जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग को निर्देश दिए कि वे पेयजल और सीवरेज से संबंधित समस्याओं का प्राथमिकता के साथ समाधान करें ताकि नागरिकों को परेशानी का सामना ना करना पड़े।
बैठक में रखे गए परिवादों की सुनवाई के दौरान डीसी ने स्थानीय सेशन कॉलोनी सुभाष के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस विभाग को एक महीने का समय दिया और कहा कि इस मामले में किसी प्रकार की ढिलाई ना बरती जाए।
वहीं, झुप्पा खुर्द निवासी सुनीता ने कहा कि वे पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई से संतुष्ट हैं और आगे किसी प्रकार की जांच नहीं चाहती। कीर्ति नगर भिवानी से संदीप कौशिक ने अभी तक पुलिस द्वारा की जा रही कार्रवाई पर संतोष जताया वहीं मामले में कार्रवाई को जल्द से जल्द से पूरा करने की मांग की, जिस पर डीसी ने पुलिस विभाग को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। इसी प्रकार से स्थानीय फैंसी चौक निवासी धर्म सिंह के मामले में डीसी श्री गुप्ता ने पुलिस को पीजीआई से एक सप्ताह में रिपोर्ट मंगवाने के निर्देश दिए ताकि चिकित्सकों की लापरवाही से हुई महिला के मौत के मामले में उचित कार्रवाई हो सके। बवानीखेड़ा से चिरंजी लाल के बिजली निगम द्वारा अवैध रूप से बिजली जुर्माना राशि लेने के मामले में डीसी ने एसडीएम महेश कुमार को जांच सौंपी। खानक से युवा एकता संगठन व समस्त ग्रामवासियों की सुनवाई करते हुए डीसी ने प्रदुषण फैलाने वाली कंपनियों पर प्रदुषण नियंत्रण बोर्ड को नियमों के अनुरूप जुर्माना लगाने के निर्देश दिए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।