{"_id":"69b68e6de405510f73032566","slug":"video-a-meeting-was-held-in-bhiwani-regarding-the-inld-youth-conference-2026-03-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"भिवानी: इनेलो के युवा सम्मेलन को लेकर भिवानी हल्का की बैठक हुई आयोजित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भिवानी: इनेलो के युवा सम्मेलन को लेकर भिवानी हल्का की बैठक हुई आयोजित
इंडियन नेशनल लोकदल इनेलो ने 23 मार्च को शहीदी दिवस के अवसर पर नरवाना में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय युवा सम्मेलन को सफल बनाने के लिए कमर कस ली है। रविवार को भिवानी हल्का की एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक शहर के बड़ चौक स्थित भगवान परशुराम धर्मशाला में आयोजित की गई। इस बैठक में मुख्य वक्ता के तौर पर इनेलो पार्लियामेंट्री बोर्ड के चेयरमैन एवं पूर्व मंत्री डा. वासुदेव शर्मा और राष्ट्रीय संगठन सचिव व जिला प्रभारी उमेद लोहान विशेष रूप से पहुंचे। बैठक में पहुंचने पर मुख्य अतिथियों का इनेलो जिला अध्यक्ष अशोक ढाणीमाहु और भिवानी हल्का अध्यक्ष जितेंद्र मिनी गौरीपुर ने फूल-मालाओं के साथ जोरदार स्वागत किया। बैठक के दौरान हल्का के विभिन्न गांवों से आए कार्यकर्ताओं ने पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और आगामी युवा सम्मेलन की तैयारियों को लेकर अपनी रिपोर्ट पेश की। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री डा. वासुदेव शर्मा ने कहा कि इनेलो हमेशा से युवाओं और किसानों की आवाज रही है। उन्होंने कहा कि 23 मार्च का दिन भारतीय इतिहास में बलिदान का प्रतीक है। इस दिन नरवाना की धरती पर होने वाला इनेलो का युवा सम्मेलन हरियाणा की राजनीति में मील का पत्थर साबित होगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।